सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Notice Thrown Into the Dustbin MP Pappu Yadav Reacts Angrily to Women’s Commission Notice

Bihar News: 'रद्दी की टोकरी में नोटिस'; महिला आयोग के नोटिस पर भड़के सांसद पप्पू यादव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पप्पू यादव के महिला आरक्षण पर विवादित बयान से बिहार में सियासी बवाल बढ़ गया है। महिला आयोग ने नोटिस जारी किया, जिसे सांसद ने खारिज कर दिया। उनके बयान पर महिला संगठनों में नाराजगी है, जबकि वे अपने रुख पर कायम हैं।

Notice Thrown Into the Dustbin MP Pappu Yadav Reacts Angrily to Women’s Commission Notice
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मीडिया से बातचीत करते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। महिला आरक्षण और राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बिहार राज्य महिला आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई के बाद मामला और गरमा गया है।
Trending Videos


नोटिस को रद्दी की टोकरी में डाला
सांसद पप्पू यादव ने अक्रामता दिखाते हुए कहा कि महिला आयोग के नोटिस को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने इसे “रद्दी की टोकरी” में डाल दिया है। सांसद ने दावा किया कि उन्होंने जो भी कहा, वह तथ्यों और अनुभवों पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू यादव बोले- मैंने कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की 
सांसद पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि 'मैंने कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की है। मैं हमेशा बहू-बेटियों के सम्मान के लिए खड़ा रहा हूं और आगे भी अपनी बात मजबूती से रखूंगा।' विवाद की जड़ उनका वह बयान है, जिसमें उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है और राजनीतिक क्षेत्र में 90% महिलाओं का करियर नेताओं के “बिस्तर” से शुरू होता है। इस बयान को अमर्यादित बताते हुए महिला आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई है।

ये भी पढ़ें- गुस्से ने छीन ली मासूम की सांसें: पिता ने ही 5 साल के बेटे को जमीन पर पटककर उतारा मौत के घाट

बॉलीवुड के कारण प्रतिभाशाली युवा को खोया
सांसद पप्पू यादव ने फिल्म इंडस्ट्री में कथित कास्टिंग काउच पर भी टिप्पणी की। उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म जगत की कथित गंदगी के कारण देश ने एक प्रतिभाशाली युवा को खो दिया। उन्होंने राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा और पुराने बयानों का हवाला देते हुए बॉलीवुड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस पूरे मामले के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महिला संगठनों ने बयान पर नाराजगी जताई है, वहीं सांसद अपने रुख पर अडिग बने हुए हैं। अब सभी की नजरें महिला आयोग की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed