सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police raid Prem Nagar in Kishanganj 5 men and 3 women including operator arrested on charges of prostitution

Bihar: किशनगंज में रेड लाइट एरिया में पुलिस की एंट्री से अफरा-तफरी, भागते हुए 8 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर देह व्यापार के आरोप में 5 पुरुष और संचालिका समेत 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।  

Police raid Prem Nagar in Kishanganj 5 men and 3 women including operator arrested on charges of prostitution
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में बाहर से बहला-फुसलाकर लाई जा रही युवतियों से जबरन देह व्यापार कराने का धंधा फल-फूल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज थाना पुलिस ने यहां छापेमारी की।

Trending Videos

छापेमारी में मची अफरा-तफरी, 8 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान रेड लाइट एरिया में अफरा-तफरी मच गई और धंधे में संलिप्त लोग इधर-उधर भागने लगे। भागने के क्रम में पुलिस ने 5 पुरुष और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

गुप्त सूचना पर गठित हुई टीम, ठिकानों से बरामद हुआ आपत्तिजनक सामान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में अवैध धंधे की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी दल का गठन कर वहां धावा बोला गया। छापेमारी के दौरान देह व्यापार के विभिन्न ठिकानों से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया और पुलिस को देखकर भाग रहे कुल 8 लोगों को धर-दबोचा गया।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में पौआखाली थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी रसिया निवासी उमेश कुमार (19) और राम कुमार (18), नटुआपाड़ा बहादुरगंज निवासी गफ्फार आलम (56), पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अकाली शेख (35), तथा आमबाड़ी बहादुरगंज निवासी सरकूल आलम (25) शामिल हैं। इनके अलावा संचालिका मनु आरा (40) और दो अन्य महिलाओं के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: तेज धमाका और फिर धुआं ही धुआं! मुजफ्फरपुर में मोबाइल टावर बना ‘आग का गोला’

पुलिस का बयान
प्रभारी थाना अध्यक्ष मो. दिलशाद ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed