सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Prashant Kishor arrives in Kishanganj Targets BJP-NDA said CM Samrat Chaudhary of using fake certificate

Bihar: ‘वोट खरीदकर बनी सरकार’, सम्राट चौधरी के सर्टिफिकेट पर भी सवाल, किशनगंज में PK का बड़ा हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: किशनगंज में जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने भाजपा और एनडीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया, सरकार गठन और शराबबंदी नीति पर सवाल उठाते हुए सम्राट चौधरी पर फर्जी सर्टिफिकेट और गलत जानकारी देने के आरोप लगाए।  

Prashant Kishor arrives in Kishanganj Targets BJP-NDA said CM Samrat Chaudhary of using fake certificate
किशनगंज में सवालों का जवाब देते प्रशांत किशोर
विज्ञापन

विस्तार

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज किशनगंज जिले पहुंचे, जहां उन्होंने अपने नेताओं के साथ एक बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और एनडीए पर जमकर निशाना साधा।

Trending Videos

एनडीए और चुनाव परिणामों पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “हमने पहले ही कहा था कि एनडीए जीतेगी नहीं। अगर जीत भी गई तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। अगर एनडीए ने 10 हजार रुपये देकर वोट नहीं खरीदे होते और चुनाव आयोग की मदद नहीं होती, तो उन्हें पिछले दरवाजे से 202 सीटें नहीं मिलतीं। यह एक ‘मैन्युफैक्चर्ड मैंडेट’ था।”

सम्राट चौधरी पर लगाया फर्जी सर्टिफिकेट का आरोप

प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा, 'जब भाजपा को मौका मिला तो उन्होंने किसे मुख्यमंत्री बनाया? आप उनका चाल, चरित्र और चेहरा देख लें। लोगों को यह भी नहीं पता कि उन्होंने 10वीं पास की है या नहीं। आप राज्य के मुख्यमंत्री हैं, कम से कम सही जानकारी दें। फर्जी सर्टिफिकेट लगाना चरित्र को दर्शाता है।'

पुराने आरोपों और हलफनामे को लेकर भी साधा निशाना
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी 6 लोगों की हत्या के आरोप में जेल में रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने हलफनामे में इसकी कोई जानकारी नहीं दी।

ये भी पढ़ें: डॉक्टर की लापरवाही या नशे का कहर? पूर्णिया में ऑपरेशन के बाद महिला की दर्दनाक मौत

'पैसा बांटकर वोट खरीदे गए'
शराबबंदी के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने कहा, “ये पिछले दरवाजे से काम करने वाले लोग हैं। हमने पहले ही कहा था कि इस फर्जी कानून को बंद करना चाहिए। इसका लाभ भ्रष्ट माफिया और अफसरों को मिल रहा है। इसे बंद कर इसका लाभ पढ़ाई और बिहार के नवनिर्माण के लिए होना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि जनता का पैसा बांटकर वोट खरीदे गए, जिससे खजाना खाली हुआ और अब सरकार पिछली नीतियों को भी बदलने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed