सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mourning spreads in wedding house Woman's body found hanging from noose in garden in Purnia bihar

Bihar News: शादी वाले घर में पसरा मातम: बगीचे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला प्रमिला देवी का शव आम के पेड़ से फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के हाथ-पैर बंधे होने और घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

Mourning spreads in wedding house Woman's body found hanging from noose in garden in Purnia bihar
घटनास्थल की तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में एक 45 वर्षीया महिला का शव संदिग्ध अवस्था में आम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की आशंका जताई है, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। घटना जिले के केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनभाग चुनापुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के गांव की है।

Trending Videos


रात 11 बजे शौच के लिए निकली थ महिला
मृतका की पहचान महेंद्र ऋषि की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात करीब 11 बजे प्रमिला देवी अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित खेत में शौच के लिए निकली थीं। जब एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई। रात के अंधेरे में ही परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पूरी रात परिवार अनहोनी की आशंका में जागता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देख बच्चों ने मचाया शोर
मुशहरी गांव के कुछ बच्चे सूरज राय के आम और सरसों के खेत में घास काटने गए थे। वहां बच्चों ने पेड़ से लटका शव देखा और शोर मचाना शुरू किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि प्रमिला देवी का शव आम के पेड़ से लटका हुआ था और उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे। यह भयावह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

पेड़ के चारों तरफ दिखे संघर्ष के निशान
घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों को देख ग्रामीण इसे सोची-समझी साजिश और हत्या मान रहे हैं। सरसों के खेत और पेड़ के चारों ओर जमीन पर संघर्ष के गहरे निशान पाए गए हैं, जिसे स्थानीय भाषा में ‘दंगा’ कहा जाता है। इसके अलावा शव के पास ही एक खून से लथपथ लकड़ी भी बरामद हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अपराधियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया।

घर में था खुशी का माहौल
समिति प्रतिनिधि बम-बम झा और झोटन साह ने बताया कि मृतका के घर में इन दिनों खुशी का माहौल था। प्रमिला देवी की छोटी बेटी ऋचा की शादी आगामी 5 तारीख को तय हुई थी। शादी के खर्च और तैयारियों के लिए मृतका के तीनों बेटे राजेश, राजन और राजकुमार अपनी बहन का छेका (सगाई) करने के बाद मजदूरी के लिए परदेस गए हुए थे। घर में केवल बेटियां और वृद्ध दादी बची थीं, जिनका अब रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बचाने गई मां और बहन लहूलुहान; सरपंच पर लगा हत्या का आरो

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच (GMCH) पूर्णिया भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला काफी गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामूहिक दुष्कर्म और मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और सुराग जुटाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed