सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Distressed Mother Commits Suicide Over Daughter’s Marriage Dispute Body Found Hanging in Dagrua Purnia

Bihar: बेटी का घर न बस सका, टूट गई मां… फंदे से खत्म कर ली जिंदगी; दामाद पर लगा गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पूर्णिया में छोटी बेटी की विदाई न होने और दामाद के लगातार इनकार से मानसिक तनाव में चल रही 60 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Distressed Mother Commits Suicide Over Daughter’s Marriage Dispute Body Found Hanging in Dagrua Purnia
लाश का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में बेटी का घर न बस पाने के गम में एक मां ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दामाद द्वारा छोटी बेटी को विदा कराकर ले जाने से बार-बार इनकार करने से आहत होकर 60 वर्षीय वृद्धा ने शनिवार को घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। महिला का शव उसके अपने ही घर के एक बंद कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से झूलता पाया गया। घटना के बाद कमरे के बाहर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना डगरुआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी कन्हारिया गांव की है। मृतका की पहचान बेलगच्छी कन्हारिया निवासी फनीश महलदार की पत्नी उर्मिला मासोमात (60 वर्ष) के रूप में हुई है।

Trending Videos

परिवार की जिम्मेदारियों में बीता जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, उर्मिला के पति की मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो गई थी, जिसके बाद वह अकेले ही परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रही थीं। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी गांव के ही मुन्नू महलदार से की थी, लेकिन कुछ समय बाद संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ी बेटी की मौत हो गई। सामाजिक रजामंदी और परिवार की देखरेख को देखते हुए उर्मिला ने दो साल पहले अपनी छोटी बेटी अर्चना की शादी भी अपने दामाद मुन्नू महलदार से करा दी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मुन्नू अर्चना को विदा कराकर अपने घर ले जाने में आनाकानी कर रहा था। बेटी का घर न बस पाने की चिंता में उर्मिला पिछले काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थीं।

अकेलेपन में उठाया खौफनाक कदम

शनिवार सुबह घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे और उर्मिला घर पर अकेली थीं। इसी दौरान उन्होंने कमरे में रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूल गईं। जब घर के सदस्य वापस लौटे और कमरे का दरवाजा खोला, तो उर्मिला का शव फंदे से लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में चीख-पुकार मचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें: विश्व धरोहर दिवस पर चमका महाबोधि मंदिर, दुनिया को जोड़ रहा शांति का संदेश

 

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए जोश! सच का--> www.amarujala.com भेजा शव
घटना की सूचना मिलते ही डगरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मामला पारिवारिक विवाद और तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed