{"_id":"69c6557a2892bcaaa000465d","slug":"purnia-driver-murder-follow-up-accused-first-wife-and-in-laws-still-absconding-police-intensify-raids-purnea-news-c-1-1-noi1375-4096262-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगेश यादव हत्याकांड पूर्णिया: दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पहली पत्नी और साढू फरार; छापेमारी की गई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगेश यादव हत्याकांड पूर्णिया: दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पहली पत्नी और साढू फरार; छापेमारी की गई तेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्णिया में बस चालक जुगेश यादव की हत्या मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। परिजनों के आरोप पर पहली पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
घटना के दिन घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के जाफरी नगर मिल्की गांव के समीप दो दिन पूर्व हुई कौटिल्या बस चालक जुगेश यादव की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी पकड़ से बाहर हैं। बुधवार की देर शाम हुई इस वारदात ने इलाके में जो दहशत पैदा की थी, वह अब इंसाफ की मांग में बदल चुकी है।
पुलिस को कुछ संदिग्धों की आवाजाही के सुराग मिले
पुलिस ने मृतक के पिता महादेव यादव के आवेदन पर पहली पत्नी मुन्नी देवी, उसके भाई और साढू नीरज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद मरंगा पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को कुछ संदिग्धों की आवाजाही के सुराग मिले हैं। जुगेश की हत्या जिस पेशेवर तरीके से चाकू गोदकर की गई, उससे साफ है कि हमलावरों ने उनके ड्यूटी से लौटने के समय और रास्ते की पूरी रेकी की थी।
मृतक के पिता ने सीधे तौर पर पहली पत्नी मुन्नी देवी और उसके साढू पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि तीन दिन पहले कोर्ट में हुई बहस के दौरान ही जुगेश को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस की एक विशेष टीम रूपौली और आसपास के जिलों में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: फर्जी माइक्रो फाइनेंस का बड़ा खेल, महिलाओं से करोड़ों की ठगी, कर्मचारी फरार
विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
हालांकि, घटना के बाद से ही नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। इधर, जाफरी नगर स्थित किराये के मकान में जुगेश की दूसरी पत्नी पूजा कुमारी और उनके दो मासूम बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। पूजा का कहना है कि उन्हें पहले से ही अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा था। बस स्टैंड के अन्य चालकों और सहकर्मियों ने भी जुगेश के लिए न्याय की मांग की है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
मामले में मरंगा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और टेक्निकल सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद और दूसरी शादी से उपजी रंजिश का मामला है। बहुत जल्द मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Trending Videos