सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Body of Fish Seller Found in Water-Filled Pit, Panic Grips Area Family Refuses Postmortem

Bihar: पानी भरे गड्ढे में मिला मछली विक्रेता का शव, इलाके में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पूर्णिया के सतडोब गांव में पानी भरे गड्ढे से 50 वर्षीय मछली विक्रेता अर्जुन महलदार का शव मिला। वह मंगलवार से लापता थे। पुलिस ने जांच की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। मामले की जांच जारी है।

Body of Fish Seller Found in Water-Filled Pit, Panic Grips Area Family Refuses Postmortem
शव के पास रोते-बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के वार्ड संख्या 44 स्थित सतडोब गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 50 वर्षीय अर्जुन महलदार के रूप में हुई है, जो मछली बेचने का काम करते थे। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos


मंगलवार की शाम से था लापता
परिजनों के अनुसार, अर्जुन महलदार मंगलवार शाम करीब 7 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने बंद पड़ी मखाना प्रोसेसिंग यूनिट के पास स्थित गड्ढे में उनका शव तैरते हुए देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एसआई जयप्रकाश यादव और राजा कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान की गई।

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि उनके पिता रात तक घर नहीं लौटे थे और काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। बाद में उनका शव घर के पास ही मिला। परिजनों ने किसी भी कानूनी प्रक्रिया में न उलझने के लिए पोस्टमार्टम कराने से लिखित रूप से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें-   मुजफ्फरपुर में बनेगी बड़ी टेक्सटाइल इकाई, 30 करोड़ के निवेश से मिलेगा 1500 लोगों को रोजगार

गांव में पसरा मातम
मृतक अपने पीछे चार बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में गहरा शोक है। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed