सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Ward Member Beaten to Death Inside His Home 6 Booked One Arrested in Purnia

Bihar: पूर्णिया में खूनी संघर्ष; वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, घर के आंगन में घुसकर बदमाशों ने किया हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पूर्णिया के अनगढ़ में वार्ड सदस्य मोहम्मद अशफाक अंसारी की घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बेटी ने 6 लोगों पर FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

Ward Member Beaten to Death Inside His Home 6 Booked One Arrested in Purnia
घटनास्थल पर मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र के धुसमल गांव में आपसी विवाद के चलते दबंगों ने एक वार्ड सदस्य की उनके घर के आंगन में ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और तनाव का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान और घटना का विवरण

मृतक की पहचान धुसमल गांव निवासी मोहम्मद अशफाक अंसारी (57) के रूप में हुई है, जो स्थानीय वार्ड सदस्य थे। मृतक की बेटी सुहाना के अनुसार, गांव के कुछ लोग अचानक उनके घर के आंगन में घुस आए और उनके पिता पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद मृतक की बेटी सुहाना ने हिम्मत जुटाते हुए अनगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में कुल 6 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। सुहाना ने नबसीता, अफसर आलम उर्फ मुन्ना, नैमोद्दीन, नाजमिन, खुशनूर, खुशनंती और नफीस पर हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

ये भी पढ़ें: गया में नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV वायरल, केस दर्ज

गांव में तनाव, पुलिस तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed