{"_id":"69fda0ff71260f486804de49","slug":"purnia-missing-youth-found-murdered-near-canal-police-launch-probe-using-call-records-and-technical-evidence-purnea-news-c-1-1-noi1375-4255631-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तीन दिन से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, नहर किनारे मिला शव; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तीन दिन से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, नहर किनारे मिला शव; परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: पूर्णिया में तीन दिन से लापता युवक गजेंद्र मंडल का शव नहर किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...
घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करते एसडीपीओ और जानकीनगर थानाध्यक्ष
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले में तीन दिनों से लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपराधियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से नहर किनारे फेंक दिया। शुक्रवार को शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मृतक की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के रूपौली दक्षिण पंचायत स्थित रमजानी मंडल टोला निवासी 40 वर्षीय गजेंद्र मंडल के रूप में हुई है। उनका शव बीकोठी दिबरा बाजार के समीप वरुणेश्वर वितरणी नहर के किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया।
तीन दिन पहले घर से हुए थे लापता
परिजनों के अनुसार, गजेंद्र मंडल पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान दिबरा बाजार के पास नहर किनारे झाड़ियों में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान गजेंद्र मंडल के रूप में की।
पत्नी बोली- साजिश के तहत की गई हत्या
शव की हालत देखकर परिवार के लोग बदहवास हो गए। मृतक की पत्नी गणिता देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति की सुनियोजित साजिश के तहत हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि गजेंद्र का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था।
ये भी पढ़ें- Bihar News : 'शहजादा कहना भूल जाएं पीएम मोदी'- तेजस्वी यादव ने क्यों कही यह बात? भाजपा के साथ JDU को भी घेरा
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही बीकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने खुद जांच की कमान संभाली है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और शव की स्थिति से हत्या की आशंका स्पष्ट हो रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह आखिरी बार किसके साथ देखा गया था।
पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे हत्या के समय और तरीके का खुलासा हो सकेगा।
Trending Videos