{"_id":"69fddb017aab276b4902a94b","slug":"purnia-news-medical-staff-body-found-mutilated-on-railway-tracks-after-dispute-with-wife-family-suspects-foul-play-purnea-news-c-1-1-noi1375-4256093-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तीन दिन पहले बेटी का जन्मदिन मनाया, अब टुकड़ों में मिला मेडिकल स्टाफ का शव; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तीन दिन पहले बेटी का जन्मदिन मनाया, अब टुकड़ों में मिला मेडिकल स्टाफ का शव; जानें पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: पूर्णिया में रेलवे ट्रैक पर मेडिकल स्टाफ जितेंद्र उरांव का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पत्नी से विवाद के बाद वह घर से निकला था। तीन दिन पहले ही बेटी का जन्मदिन मनाया गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...
घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सदर थाना क्षेत्र के रामबाग रेलवे गुमटी नंबर-3 के पास रेल पटरी पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव कई टुकड़ों में बंटा हुआ था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के पचवर्धा निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र उरांव के रूप में हुई है। वह पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में मेडिकल स्टाफ के तौर पर कार्यरत था।
पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था युवक
जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पूर्णिया में रहता था। उसकी पत्नी भी एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है। करीब चार साल पहले दोनों की शादी हुई थी और परिवार सामान्य तरीके से जीवन बिता रहा था।
किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी
परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद जितेंद्र और उसकी पत्नी घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान जितेंद्र घर से यह कहकर निकला कि वह बाजार से सब्जी लेने जा रहा है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह रामबाग रेलवे गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की सूचना मिली।
तीन दिन पहले मनाया था बेटी का जन्मदिन
परिजनों ने बताया कि महज तीन दिन पहले ही जितेंद्र की बेटी का जन्मदिन पूरे परिवार ने खुशी-खुशी मनाया था। परिवार में जश्न का माहौल था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों बाद ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा। जितेंद्र की मौत के बाद उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था।
परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
मृतक के परिजनों ने इस घटना को सिर्फ हादसा मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि जितेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में शव का इस हालत में मिलना किसी गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा करता है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: ‘ऐसा चुनाव जिंदगी में नहीं देखा’, बंगाल चुनाव को लेकर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रेल दुर्घटना का प्रतीत होता है, लेकिन परिजनों के आरोप और पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
Trending Videos