{"_id":"69fc95d4a5bdd710990ffb8d","slug":"purnia-protests-erupt-in-line-bazar-after-woman-dies-during-tonsil-surgery-medical-negligence-alleged-purnea-news-c-1-1-noi1375-4253010-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ऑपरेशन थिएटर में गई महिला की जान, परिजनों ने लगाया सांस की नली काटने का आरोप, अस्पताल में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ऑपरेशन थिएटर में गई महिला की जान, परिजनों ने लगाया सांस की नली काटने का आरोप, अस्पताल में बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्णिया के लाइन बाजार में टॉन्सिल ऑपरेशन के दौरान किशनगंज की सांता देवी की मौत हो गई। परिजनों ने सांस की नली काटने का आरोप लगाकर नर्सिंग होम पर हंगामा किया। पुलिस की मौजूदगी के बीच डॉक्टर और स्टाफ फरार हैं।
सांकेतिक
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया के लाइन बाजार आज शाम रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। बिहार टॉकीज के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में टॉन्सिल के ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई।
Trending Videos
मृतका की पहचान किशनगंज जिले के झाला क्षेत्र की रहने वाली सांता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सांता देवी को टॉन्सिल की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें इस निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया था कि यह एक बेहद सामान्य और छोटी प्रक्रिया है और मरीज को एक ही दिन में छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन थियेटर के भीतर डॉक्टर की एक बड़ी चूक ने मरीज की जान ले ली। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण सांता देवी की सांस की नली कट गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर मामले को छिपाने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब मरीज की मौत हो चुकी थी, तब स्थिति बिगड़ते देख डॉक्टर ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए उसे आनन-फानन में दूसरे अस्पताल रेफर करने का नाटक किया।
पढ़ें: न विधायक और न ही विधान परिषद, फिर भी वैशाली के लाल ने ली मंत्री पद की शपथ; मंच पर चर्चा में आए
घटना की खबर जैसे ही फैली, किशनगंज से आए परिजनों के साथ स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। माहौल को तनावपूर्ण होते देख और अपनी जान पर खतरा भांपते हुए संबंधित डॉक्टर और नर्सिंग होम का पूरा स्टाफ क्लीनिक में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन लोग डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। आज शाम अस्पताल परिसर के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल को अस्पताल के बाहर तैनात किया गया है।