सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Route Diversion and No-Entry for Ram Navami Shobhayatra in Purnia

Bihar: पूर्णिया में शोभायात्रा को लेकर प्रशासन मुस्तैद; शहर में नो-एंट्री, ट्रैफिक DSP ने जारी किया डायवर्जन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 08:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: रामनवमी शोभायात्रा को लेकर पूर्णिया में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सख्त कर दी गई है। शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, रूट डायवर्जन और कोर जोन घोषित कर प्रशासन ने सुचारू व्यवस्था के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की है।

Route Diversion and No-Entry for Ram Navami Shobhayatra in Purnia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर आज यानी शनिवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन और यातायात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शहर के विभिन्न हिस्सों से निकलने वाली झांकियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर यातायात विभाग ने एक व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यातायात डीएसपी कौशल किशोर कमल ने स्पष्ट किया है कि शनिवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूट डायवर्जन और नो-एंट्री लागू रहेगी।

Trending Videos

शहर में  भारी और व्यावसायिक वाहनों की नो एंट्री
शनिवार, 28 मार्च को सुबह 08:00 बजे से लेकर मध्यरात्रि 12:30 बजे तक शहर की सीमा के भीतर सभी प्रकार के भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने इसके लिए प्रवेश बिंदुओं पर कड़े पहरे की व्यवस्था की है। जीरो माइल, कसबा (रामबाग मार्ग), जनता चौक, बेलौरी चौक, मरंगा मोड़ और मेहता चौक से किसी भी भारी वाहन को शहरी क्षेत्र की ओर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन वाहनों को अनिवार्य रूप से मरंगा जीरो माइल बायपास और मेहता चौक से कोसी नर्सरी होते हुए पॉलिटेक्निक मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। शहर के हृदय स्थल और जुलूस के मुख्य मिलन केंद्रों को कोर ट्रैफिक कंट्रोल जोन घोषित किया गया है। इसमें थाना चौक, गिरजा चौक, आर.एन. साह चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार और कटिहार मोड़ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस मार्ग

मुख्य शोभायात्रा आर.एन. साह चौक, लखन चौक, रजनी चौक और लाइन बाजार से होकर गुजरेगी। इसके अलावा मधुबनी बाजार, डॉलर हाउस चौक और मरंगा पॉलिटेक्निक चौक से निकलने वाली झांकियां भी इन्हीं प्रमुख केंद्रों पर एकत्रित होंगी।

बसों के लिए व्यवस्था
पूर्णिया मुख्य शहर से प्रस्थान करने वाली सभी बसें अब बस स्टैंड से पॉलिटेक्निक चौक होते हुए बायपास के रास्ते ही शहर से बाहर जा सकेंगी।

हल्के वाहनों का मार्ग
कटिहार और बेलौरी की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को जीरो माइल और मरंगा बायपास की ओर मोड़ दिया जाएगा। बनभाग क्षेत्र से आने वाले वाहन नव-निर्मित बायपास और आर.के.के. कॉलेज के बगल वाली सड़क का उपयोग कर सकेंगे।

पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाएं
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कला भवन, बीएसआरटीसी बस स्टैंड और जिला स्कूल के क्रीड़ा मैदान को निर्धारित पार्किंग स्थल घोषित किया है। गिरजा चौक, आर.एन. साह चौक और लाइन बाजार जैसे संवेदनशील इलाकों को नो-पार्किंग जोन बनाया गया है। यहां सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से जुलूस के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को निकलने में कोई बाधा न हो।

ये भी पढ़ें: क्लीनिक में बवाल, पुलिस पर हमला; पंचशील नगर में बदमाशों के पथराव में बाल-बाल बचे पुलिस के जवान

यातायात डीएसपी ने नागरिकों से की अपील
यातायात डीएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना आवश्यक कार्य के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निजी वाहन लेकर न निकलें। साथ ही, नशे में वाहन चलाने, तेज गति और स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए नागरिक यातायात थाना के हेल्पलाइन नंबर 9031827767 / 9031827778 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed