{"_id":"69e9e2b79303ac3f4401120c","slug":"purnia-woman-allegedly-beaten-to-death-over-rs2-lakh-dowry-demand-husband-and-in-laws-absconding-purnea-news-c-1-1-noi1375-4199011-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पहले बेटे ने जहर खाकर जान दी, अब मां की पीट-पीट कर हत्या; पत्नी को मारकर नशेड़ी परिवार सहित फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पहले बेटे ने जहर खाकर जान दी, अब मां की पीट-पीट कर हत्या; पत्नी को मारकर नशेड़ी परिवार सहित फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: पूर्णिया के दनसार गांव में 35 वर्षीय विवाहिता चांदनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दो लाख रुपये दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति और ससुराल पक्ष फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दनसार गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद आरोपी पति और ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। मायके वालों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज के लिए की गई सुनियोजित हत्या बताया है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय चांदनी देवी के रूप में हुई है, जो अररिया जिले के गैयारी गांव की रहने वाली थीं।
शादी के 15 साल बाद टूटा रिश्ता
परिजनों के अनुसार, चांदनी की शादी करीब 15 वर्ष पहले दनसार गांव के अरविंद यादव उर्फ टूलो यादव से हुई थी। शुरुआती कुछ साल सामान्य रहे, लेकिन समय के साथ पति शराब का आदी हो गया और पैसों की मांग को लेकर चांदनी के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी। परिवार का आरोप है कि अरविंद लगातार 2 लाख रुपये दहेज के रूप में लाने का दबाव बना रहा था।
बेटे की आत्महत्या के बाद भी नहीं थमी हिंसा
मृतका के भाई सूरज और बहन नीतू ने बताया कि घर में रोज-रोज के झगड़ों और हिंसा से तंग आकर चांदनी के एक बेटे ने पहले ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस दर्दनाक घटना के बावजूद पति का व्यवहार नहीं बदला। करीब 15 दिन पहले भी दहेज को लेकर चांदनी की बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थीं। दो दिन पहले ही समझाने पर वह वापस ससुराल लौटी थीं।
अचानक तबियत बिगड़ी
ससुराल पक्ष ने मायके वालों को फोन कर बताया कि चांदनी की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उन्हें पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो उनकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया, लेकिन कसबा के एक निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- शादी की खुशियों पर चोरी का साया; गोपालगंज में तीन घरों में 17 लाख की लूट, पुलिस पर उठे सवाल
आरोपी की तलाश जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति अरविंद यादव और उसके परिजन घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मृतका के शरीर पर मिले चोट के निशान और आरोपियों का फरार होना कई सवाल खड़े कर रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X