{"_id":"69ff0196268f0a0d3d0147c3","slug":"purnia-woman-dies-during-treatment-after-falling-from-auto-in-katihar-two-children-left-orphaned-purnea-news-c-1-1-noi1375-4259289-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चलते ऑटो से गिरी महिला, इलाज के दौरान टूटी सांसें; दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चलते ऑटो से गिरी महिला, इलाज के दौरान टूटी सांसें; दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: पूर्णिया में चलते ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई खुशबू देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। महिला की मौत से दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पढ़ें पूरी खबर...
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो छोटे बच्चों से उनकी मां का साया छीन लिया। सदर थाना क्षेत्र के रामबाग की रहने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के ससुराल और मायके, दोनों जगहों पर मातम पसरा हुआ है। मृतका की पहचान रामबाग निवासी हरिनंदन पासवान की पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है।
चलते ऑटो से गिरकर हुई गंभीर घायल
परिजनों के अनुसार, खुशबू देवी अपने मायके कटिहार जिले के डूमर छोहर गई हुई थीं। शुक्रवार शाम वह किसी जरूरी काम से ऑटो (टेंपू) से बाजार जा रही थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलते ऑटो से सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत समेली स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान हुई मौत
बेहतर इलाज की उम्मीद में परिजन खुशबू देवी को पूर्णिया जीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है।
ये भी पढ़ें- Bihar: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का एलान- शहर की तरह गांवों और अमीरों की तरह गरीबों को मेडिकल सुविधाएं देंगे
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
इस हादसे ने दो छोटे बच्चों से उनकी मां को हमेशा के लिए छीन लिया। रामबाग स्थित ससुराल में परिजनों और पड़ोसियों की आंखें नम हैं, वहीं कटिहार स्थित मायके में भी बेटी की मौत के गम में चूल्हा तक नहीं जला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos