बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Shashi Kumar Selected as Technical Assistant in ISRO

Bihar News: सरकारी स्कूल से पढ़कर ISRO तक का सफर, पूर्णिया के शशि का तकनीकी सहायक पद पर चयन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पूर्णिया के शशि कुमार ने ISRO में तकनीकी सहायक पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि उनकी पूरी पढ़ाई सरकारी संस्थानों से हुई।

Purnia Shashi Kumar Selected as Technical Assistant in ISRO
शशि कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के एक होनहार युवा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में चयनित होकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में जश्न का माहौल है। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के चांदी कठुआ (रानीपतरा) निवासी शशि कुमार का चयन इसरो में तकनीकी सहायक के पद पर हुआ है। इसरो के अलावा उनका चयन दो अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में भी हुआ था, लेकिन उन्होंने देश के सबसे शीर्ष वैज्ञानिक संस्थान इसरो को अपनी पहली प्राथमिकता दी।

Trending Videos


पूर्णिया में ही हुई शशि की पढ़ाई
शशि कुमार की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंजीनियरिंग तक की पढ़ाई पूर्णिया के ही सरकारी संस्थानों से हुई है। उन्होंने अपनी 10वीं की पढ़ाई चांदी रजिगंज उच्च विद्यालय, रानीपतरा से पूरी की। इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, पूर्णिया से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया और पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (PCE) से बी.टेक की डिग्री हासिल की। यह उपलब्धि जिले के सरकारी शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता पर भी मुहर लगाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 20 करोड़ में हुई डील, शूटरों को मिले सिर्फ 500 रुपये! कृष्णा सिंह मर्डर केस में पुलिस का खुलासा

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
शशि ने बताया कि उनकी मेहनत का फल उन्हें एक साथ तीन जगहों से मिला। इसरो के अलावा उनका चयन दो अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में भी हुआ था, लेकिन उन्होंने देश के सबसे शीर्ष वैज्ञानिक संस्थान इसरो को अपनी पहली प्राथमिकता दी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, निरंतर सेल्फ स्टडी और आत्मविश्वास को दिया है। उनका मानना है कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed