सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragic Accident in Purnia Hyva Driver Killed Cleaner Injured After Being Hit by Container Barsooni Toll Plaza

Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से लौट रहे हाइवा को कंटेनर ने रौंदा, केबिन में फंसे चालक-खलासी; एक की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Purnia: पूर्णिया में बरसोनी टोल टैक्स के पास एक भीषण सड़क हादसे में हाइवा चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पूर्णिया एयरपोर्ट पर गिट्टी अनलोड कर झारखंड के पाकुड़ लौट रहे थे।  

Tragic Accident in Purnia Hyva Driver Killed Cleaner Injured After Being Hit by Container Barsooni Toll Plaza
घटना के बाद जुटी चालकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया जिला अंतर्गत डगरुआ थाना क्षेत्र के बरसोनी टोल टैक्स के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में हाइवा चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस घटना में गाड़ी का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाइवा चालक की मौत की खबर फैलते ही पूर्णिया जीएमसीएच में ट्रक चालकों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित चालकों ने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।



पूर्णिया एयरपोर्ट आया था हाइवा चालक 
घटना के संबंध में घायल खलासी उस्मान शेख ने अस्पताल में बताया कि वे लोग झारखंड के पाकुड़ से हाइवा पर गिट्टी लोड करके पूर्णिया एयरपोर्ट आए थे। पूर्णिया एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य के लिए गिट्टी की अनलोडिंग करने के बाद वे दोनों वापस पाकुड़ लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर डगरुआ के बरसोनी टोल टैक्स के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित लोडेड कंटेनर ने उनके हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक-खलासी दोनों केबिन में ही फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबिन में फंस गए चालक और खलासी
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद चालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पाकुड़ के मुकद्दर हुसैन की गई जान
मृतक चालक की पहचान झारखंड के पाकुड़ जिला अंतर्गत अजना गांव निवासी आकी शेख के पुत्र मुकद्दर हुसैन के रूप में की गई है। वहीं, घायल खलासी की पहचान पाकुड़ के ही रामचंद्रपुर गांव निवासी उस्मान शेख के रूप में हुई है, जिसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मौत की खबर मिलते ही जीएमसीएच में जुटे ट्रक चालक
मुकद्दर हुसैन की मौत की खबर जैसे ही अन्य ट्रक चालकों को मिली, जीएमसीएच परिसर में बड़ी संख्या में चालक और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। चालकों ने साथी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: साइकिल से घर लौट रहे थे बुजुर्ग, पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर; मौके पर हुई मौत


पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना मिलने के बाद डगरुआ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed