{"_id":"69f1e471b083a5a3c107a9f2","slug":"tragic-end-to-love-marriage-in-purnia-woman-commits-suicide-after-husband-refuses-bidai-and-stops-contact-purnea-news-c-1-1-noi1375-4222520-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: विदाई की आस टूटी तो विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, मासूम के सिर से उठा मां का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: विदाई की आस टूटी तो विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, मासूम के सिर से उठा मां का साया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: पूर्णिया के अकबरपुर थाना क्षेत्र में ससुराल वालों की बेरुखी और विदाई नहीं होने से आहत 20 वर्षीय विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विवाहिता की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ससुराल वालों की बेरुखी और लंबे समय तक विदाई नहीं होने से आहत एक 20 वर्षीय विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं तीन साल की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया।
पोस्टमॉर्टम के लिए शव को अस्पताल भेजा
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठा गांव (वार्ड-10) के पास हुई। मृतका की पहचान डिंपल कुमारी (पति दीपक कुमार) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। मृतका के पिता मधुसूदन मंडल ने बताया कि वर्ष 2022 में डिंपल और अकबरपुर निवासी दीपक कुमार के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ था। जब इस संबंध की जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो पंचायत की मौजूदगी में दोनों का विवाह मंदिर में करा दिया गया। शुरुआती दिनों में ससुराल पक्ष ने डिंपल को स्वीकार किया, लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद उनका व्यवहार बदल गया और उसे घर से निकाल दिया गया।
ये भी पढ़ें- कार्यपालक पदाधिकारी के पार्थिव शरीर को देखकर रो पड़ी पत्नी, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
तीन वर्षों से मायके में रह रही थी डिंपल
इसके बाद से डिंपल पिछले तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया, जो अब तीन साल की हो चुकी है। परिजनों का आरोप है कि पति दीपक पहले चोरी-छिपे मिलने आता था, लेकिन पिछले एक साल से उसने पूरी तरह संपर्क तोड़ लिया था। बताया जा रहा है कि डिंपल लगातार अपने पति और ससुराल वालों से विदाई की मांग कर रही थी। पिछले कुछ समय से पति ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। घटना वाले दिन जब पिता ने उसे आवाज दी और कमरे से कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा खोलकर देखा गया। अंदर का दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए—डिंपल पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूल रही थी।
घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।
Trending Videos