{"_id":"65730b42bd12179ec206d197","slug":"rcp-singh-says-telangana-cm-revanth-bihar-dna-statement-is-unfortunate-called-nitish-kumar-as-mental-patient-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar DNA Statement Controversy: RCP सिंह ने कहा- CM रेवंत का बयान दुर्भाग्यपूर्ण; नीतीश को बताया मानसिक रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar DNA Statement Controversy: RCP सिंह ने कहा- CM रेवंत का बयान दुर्भाग्यपूर्ण; नीतीश को बताया मानसिक रोगी
Fri, 08 Dec 2023 05:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 08 Dec 2023 05:55 PM IST
सार
Bihar DNA Statement Controversy: भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि सबसे दुख की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेता तेलंगाना गए। लेकिन मुख्यमंत्री के इस बयान पर किसी ने दुख प्रकट नहीं किया। वहीं, आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानसिक रोगी बताकर नए विवाद को हवा दे दी है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
तेलंगाना के सीएम के बयान पर प्रतिक्रिया देते भाजपा नेता आरसीपी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा के अस्थावां प्रखंड के मुस्तफापुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी नेता आरपीसी सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के द्वारा बिहार के डीएनए के ब्यान पर कांग्रेस और बिहार के मुख्यमंत्री पर जमकर कटाक्ष किया। आरपीसी सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बयान उनका आया है। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वह कम है।
विज्ञापन
‘इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरसीपी सिंह ने कहा कि तेलंगाना की जनता ने उन्हें (कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी को) मुख्यमंत्री का पद दिलवाया है। तो तेलंगाना को लोगों को धन्यवाद दे रहे हैं, वह बहुत ही अच्छी चीज है। लेकिन वे बीच में बिहार को घसीट कर ले आ रहे हैं। जो तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री हैं, उनको लेकर के इस तरह का बयान दे रहे हैं और भी बहुत ही आपत्तिजनक बात कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि तेलंगाना का डीएनए बिहार की डीएनए से बेहतर है। फिर जो पूर्व मुख्यमंत्री थे, उनकी जाति पर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि भारतवर्ष, हमारा राष्ट्र, हमारा संविधान और हमारे संविधान के निर्माता ने जिस भारत की कल्पना की थी। उसमें सभी राज्यों के लोग सभी धर्म के मानने वाले लोग, सभी जाति और भाषा बोलने वाले, सभी को बराबर का अधिकार दिया गया है। ...और सबको मिलकर के भारत को आगे बढ़ाना है। इस तरह का बयान अगर मुख्यमंत्री के मुंह से आता है तो इससे बड़ा दुखद और क्या हो सकता है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए कि बिहार सत्ता का केंद्र रहा है, ज्ञान का केंद्र रहा है।
विज्ञापन
‘तेलंगाना के सीएम को सर्टिफिकेट देने का अधिकार किसने दिया’
आरसीपी सिंह ने कहा कि सबसे दुख की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेता तेलंगाना गए। लेकिन मुख्यमंत्री के इस बयान पर किसी ने दुख प्रकट नहीं किया। बिहार में भी कांग्रेस पार्टी नीतीश कुमार की सरकार में सम्मिलित है तो बिहार के जितने कांग्रेस के नेता हैं, सबसे पहले उन्हें स्वीकार करना पड़ेगा कि उनका डीएनए खराब है और यह सर्टिफिकेट तेलंगाना के मुख्यमंत्री दे रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री को इस प्रकार के सर्टिफिकेट देने का अधिकार किसने दिया है। इसका मतलब है कि उनको हाई कमान से अधिकार मिला हुआ है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री को न तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, न सोनिया और न ही राहुल ने ही उनके इस बयान को लेकर उन्हें लताड़ा है। भारतवर्ष को नॉर्थ और साउथ में बांटने का प्रयास न किया जाए।
‘नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार’
उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के आपत्तिजनक बयान के बावजूद भी नीतीश कुमार या अन्य किसी नेताओं द्वारा निंदा व्यक्त नहीं की गई। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बीमारू प्रदेश बना दिया है, क्योंकि वह खुद मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार हैं। नीतीश कुमार अब बोलने लायक भी नहीं बचे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहारी अस्मिता की बात करते हैं। जब तेलंगाना के सीएम ने बिहार के डीएनए पर सवाल उठाया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आखिर चुप क्यों है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बयान पर कड़ा कदम उठाना चाहिए।