बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Weather forecast of Bihar, heat will increase after three days; School timings changed, know the time table

Bihar: बिहार का पारा 37 के पार पहुंचा, तीन दिन बाद बढ़ेगी गर्मी; सरकार ने स्कूलों का समय बदला, जानिए टाइम टेबल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Thu, 02 Apr 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार

पटना, गया, कैमूर, रोहतास समेत कई जिलों में गर्मी परेशान करने लगी है। अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही दिन के समय तेज धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

Weather forecast of Bihar, heat will increase after three days; School timings changed, know the time table
पटना में अभी से गर्मी का होने लगा अहसास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में अचानक गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमन 37.7 डिगी सेल्सियस के पार चला गया। अगले तीन दिनों में तापमान में एक से तीन डिग्री तक वृद्धि के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,  आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा गर्मी कैमूर में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य का औसत तापमान 30.3 से 37.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि, उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी देखी गई।

Trending Videos


समस्तीपुर और सहरसा में सबसे कम गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार,  बिहार में सबसे कम गर्मी अगवानपुर (सहरसा) और समस्तीपुर (पूसा) में पड़ी। यहां का न्यूनतम तामपान 19.3 से 25.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हवा की गति पर नजर डालें तो नालंदा (राजगीर) में अधिकतम 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली, जबकि पूरे राज्य में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना रहा। वहीं, शेखपुरा जिले में 0.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में इस अवधि के दौरान किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 हजार स्कूलों में नई समय-सारणी लागू होगी
इधर, राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया है। शिक्षा विभाग के अनुसार, छह अप्रैल से राज्य के सभी सरकारी विद्यालय सुबह साढ़े बजे से दोपहर साढ़े 12 तक संचालित किया जाएंगे। फिलाहल सभी सरकारी स्कूल पौने सात बजे से खोले जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के इस फैसले के तहत करीब 80 हजार स्कूलों में नई समय-सारणी लागू होगी। प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी विद्यालय सुबह 6:30 बजे खुलेंगे। हालांकि, कुछ जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से अब तक यह आदेश जारी नहीं किया गया है। नए टाइम के तहत सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक प्रार्थना सभा और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 7:00 बजे से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। सुबह नौ बजे 40 मिनट का अल्पाहार अवकाश दिया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे छुट्टी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed