फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD party Rabri Devi received notice to vacate bungalow at 10 Circular Road patna Bihar News

Bihar : राबड़ी देवी को फिर मिली नोटिस, खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड का बंगला, अब इस मंत्री को मिला यह आवास

Fri, 29 May 2026 06:59 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 29 May 2026 06:59 PM IST
सार

Bihar : राबड़ी देवी अपने पोते का जन्मदिन मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ अभी बिहार से बाहर हैं। इस बीच उन्हें फिर से उनका आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया है। 

विज्ञापन
RJD party Rabri Devi received notice to vacate bungalow at 10 Circular Road patna Bihar News
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राबड़ी देवी को एक बार फिर से नोटिस आया है। नोटिस के अनुसार उनको  पटना स्थित अपना पुराना सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड खाली करना होगा। विभाग की ओर से उन्हें नया बंगला आवंटित कर दिया गया है, लेकिन पुराना बंगला खाली न होने की वजह से अब विभाग ने इसे तुरंत खाली करने का नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: फिर क्यों सिंगापुर जा रहे राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद? कोर्ट से मिली विदेश यात्रा की मंजूरी
विज्ञापन


जानिए किसे हुआ आवंटित 10 सर्कुलर रोड
सरकारी आदेश के मुताबिक, पटना केंद्रीय पूल का आवास संख्या-10 सर्कुलर रोड अब बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। विभाग ने इस संबंध में 27 मई 2026 को ही आधिकारिक पत्र जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मठ-मंदिरों की जमीन कब्जा करने वाले हो जाएं सावधान, सम्राट सरकार करेगी सीधी कार्रवाई

राबड़ी देवी को मिला है हार्डिंग रोड का बंगला
इससे पहले, विभाग ने पिछले साल 25 नवंबर 2025 को एक आदेश जारी किया था। इसके तहत बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष के नाते राबड़ी देवी के लिए आवास संख्या-39, हार्डिंग रोड तय करते हुए उन्हें आवंटित किया गया था। कई नोटिस के बाद भी उन्होंने अभी तक अपने पुराने बंगले (10, सर्कुलर रोड) को खाली नहीं किया है। इस संबंध में विभाग ने अब स्पष्ट रूप से कहा है कि नेता प्रतिपक्ष नए आवंटित आवास 39, हार्डिंग रोड का कब्जा लें और पूर्व से उनके पास मौजूद 10, सर्कुलर रोड वाले बंगले को तुरंत खाली कर दें। इस संबंध में सक्षम स्तर से मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है।

पहले भी होते रहे हैं ऐसे बदलाव
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह कोई नया फैसला नहीं है। सरकार द्वारा समय-समय पर जरूरत और नियमों के हिसाब से अलग-अलग मंत्रियों, वीआईपी और बड़े अधिकारियों के सरकारी आवासों में इस तरह के बदलाव पहले भी किए जाते रहे हैं। यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed