सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   RJD party Tejashwi Yadav targeted PM Modi CM samrat chaudhary bhagalpur executive officer murder case Bihar

Bihar News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, सीएम पर भी किया हमला; जानिए वजह

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 28 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : तेजस्वी यादव ने आज फिर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पोस्ट किया है। उनके इस पोस्ट पर अब भाजपा भी पलटवार कर सकती है।  

RJD party Tejashwi Yadav targeted PM Modi CM samrat chaudhary bhagalpur executive officer murder case Bihar
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सोशल मीडिया के जरिए हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में “मारब सिक्सर की 𝟔 गोली छाती में”….गाकर भाजपाई गुंडों को खूब प्रोत्साहित किया था। अब तो उन अपराधियों का ही सीएम है। तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, "भाजपा सरकार में हत्या होना अब मंगलराज की श्रेणी में आता है।"

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-MLC By-Election 2026 : भाजपा ने बिहार में उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का किया एलान, इन्हें मिला टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों ने दो सरकारी अधिकारियों को गोली मार दी, ज्सिमे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूरे की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार और नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू को गोली मार दी। इस घटना में कृष्ण भूषण कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटोमेटिक कट जाएगा चालान; स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की तैयारी शुरू

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अपराधी बैठक के दौरान फायरिंग करने लगे। फायरिंग होते ही घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। बैठक में शामिल लोग भी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर एसएसपी, सिटी एसपी और डीएसपी भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार का कहना है कि दो अपराधी चिन्हित कर लिए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। वहीँ भागलपुर के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी कने इसे आपसी रंजिश बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन क्र रही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed