सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar 17-Year-Old Girl Brutally Assaulted and Left in Critical Condition

Bihar: 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, अधमरी हालत में छोड़कर भागे आरोपी; हालत नाजुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

Bihar 17-Year-Old Girl Brutally Assaulted and Left in Critical Condition
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया है। दरिंदगी की इंतेहा पार करने के बाद आरोपी पीड़िता को अधमरी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पीड़िता की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।


वारदात और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना समय गंवाए पीड़िता को अत्यंत गंभीर और नाजुक स्थिति में इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम की देखरेख में उसका सघन उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी
इस खौफनाक वारदात के बाद पीड़िता की लाचार और विधवा मां ने हिम्मत जुटाकर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रोती-बिलखती मां ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Bihar: पूर्व सरपंच के बेटे की चाकू गोदकर हत्या, कातिलों ने गुमराह करने के लिए मोबाइल से भेजा मैसेज; मची सनसनी

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों को दबोचने के लिए अलग अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस तरह के जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed