फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   30 girl students fell ill during the Tiranga Yatra, 15 are in critical condition.

Bihar: तेज धूप में निकली तिरंगा यात्रा, बेहोश होकर गिरीं छात्राएं, 30 बीमार; अस्पताल में मची अफरातफरी

Thu, 13 Aug 2026 03:37 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 03:37 PM IST
सार

सीवान के भगवानपुर हाट में तिरंगा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और उमस से 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई गई। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। अभिभावकों ने यात्रा की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
30 girl students fell ill during the Tiranga Yatra, 15 are in critical condition.
अस्पताल में इलाजरत छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और उमस के कारण करीब 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 15 छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी छात्राओं को आनन-फानन में भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, भगवानपुर हाट की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर भगवानपुर हाट बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। तेज धूप और उमस के बीच यात्रा के दौरान कई छात्राओं को चक्कर आने लगे। कुछ छात्राएं कमजोरी और घबराहट के बाद बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ीं।

विज्ञापन


पढ़ें: पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना; लक्ष्मी की कहानी भावुक कर देगी

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। बीमार छात्राओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के अस्पताल पहुंचने से अभिभावकों की भीड़ भी जुट गई। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर गर्मी और डिहाइड्रेशन को छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का संभावित कारण बताया है।



अभिभावकों ने व्यवस्था पर उठाए सवाल
घटना के बाद अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि तेज धूप और उमस के बावजूद बच्चों को लंबी दूरी की तिरंगा यात्रा में शामिल किया गया, जबकि पर्याप्त पेयजल और छाया की व्यवस्था नहीं की गई थी। अभिभावकों का यह भी आरोप है कि घटना के समय प्रधानाध्यापक लाल बाबू कुमार मौके पर मौजूद नहीं थे।

तिरंगा यात्रा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) राकेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसआई दुर्गा प्रसाद यादव ने अस्पताल और विद्यालय परिसर में व्यवस्था संभाली। समाचार लिखे जाने तक छात्राओं का इलाज जारी था। प्रशासन ने भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed