फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A gang luring away young women with the intention of marriage is active in Saran;

Bihar: शादी की नीयत से युवती को ले गया युवक, पुलिस ने दूसरे जिले में दबिश देकर दोनों को किया बरामद

Tue, 28 Jul 2026 06:32 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 06:32 PM IST
सार

सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक और युवती को मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया।

विज्ञापन
A gang luring away young women with the intention of marriage is active in Saran;
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक और युवती को बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में मुजफ्फरपुर जिले की सरैया थाना पुलिस का भी सहयोग रहा। बरामदगी के बाद मंगलवार को दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर छपरा व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, युवती के परिजनों ने परसा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को शादी की नीयत से एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और दोनों की तलाश में लगातार छापेमारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से मिली सफलता

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बनौली गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने युवक और युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी कमरान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि युवती को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया।

मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया गया पेश

मंगलवार को दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें छपरा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अब न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस बोली- सभी पहलुओं की हो रही निष्पक्ष जांच

परसा थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच कर रही है और न्यायालय के आदेश के अनुरूप पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed