फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A gold merchant's son dies after being hit by a goods train at Mairwa station, causing chaos at the station.

Bihar News: स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत; मचा कोहराम

Wed, 12 Aug 2026 02:04 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 02:04 PM IST
सार

सीवान-भटनी रेलखंड के मैरवा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक राजीव कुमार वर्मा उर्फ रिंकू वर्मा की मौत हो गई। मृतक मैरवा बाजार के वार्ड नंबर-3 निवासी स्वर्ण व्यवसायी अशोक वर्मा के पुत्र थे।

विज्ञापन
A gold merchant's son dies after being hit by a goods train at Mairwa station, causing chaos at the station.
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क

विस्तार

सीवान-भटनी रेलखंड के मैरवा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा स्टेशन परिसर में हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक की पहचान मैरवा बाजार के वार्ड नंबर-3 निवासी स्वर्ण व्यवसायी अशोक वर्मा के पुत्र राजीव कुमार वर्मा उर्फ रिंकू वर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मालगाड़ी गुजरने के दौरान पटरी की ओर पहुंचा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार को मैरवा रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान राजीव कुमार वर्मा पटरी की ओर पहुंच गए और मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद हुई मृतक की पहचान

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तत्काल मैरवा जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। माले नेता शंकर कुशवाहा समेत अन्य स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद मृतक की पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम

राजीव कुमार वर्मा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।


जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजीव कुमार वर्मा किन परिस्थितियों में रेलवे स्टेशन पहुंचे और वह मालगाड़ी की चपेट में कैसे आए, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस की ओर से किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की गई है। जीआरपी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed