सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   A passenger bus caught fire on NH-27 in Gopalganj through the windows and jumped out bihar news

Bihar News: गोपालगंज में NH-27 पर धू-धू कर जलने लगी यात्री बस, खिड़कियां तोड़कर कूदे यात्री; मची अफरातफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां गुरुग्राम से दरभंगा जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह हादसा बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे-27 पर हुआ।

A passenger bus caught fire on NH-27 in Gopalganj through the windows and jumped out bihar news
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां गुरुग्राम से दरभंगा जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह हादसा बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे-27 पर हुआ। चलती बस के आग के गोले में तब्दील होते ही यात्रियों के बीच कोहराम मच गया और जान बचाने की जद्दोजहद में एक महिला समेत तीन यात्री घायल हो गए।

Trending Videos


कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, शिव महिमा नामक एक निजी बस करीब 60 से अधिक यात्रियों को लेकर गुरुग्राम से दरभंगा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों ने बताया कि बस में क्षमता से कहीं अधिक लोग सवार थे। जब बस मिर्जापुर गांव के पास पहुंची, तभी अचानक पिछले हिस्से में चक्के के पास से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस के अंदर काला धुआं भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़कर कूदे यात्री
बस के भीतर धुआं भरते ही यात्रियों का दम घुटने लगा। चीख-पुकार के बीच अपनी जान बचाने के लिए यात्रियों ने आनन-फानन में बस की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और बाहर कूदना शुरू कर दिया। इस भगदड़ और ऊंचाई से कूदने के कारण तीन यात्री चोटिल हो गए, जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। गनीमत यह रही कि इस भयावह हादसे में किसी की जान नहीं गई और समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।

पढ़ें- Accident Today: बेकाबू बस ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, रिटायर्ड रजिस्ट्री कार्यालय कर्मी की मौत; सड़क जाम

हाईवे पर लगा लंबा जाम
सड़क के बीचों-बीच बस में आग लगने से एनएच-27 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना सिलेंडर या फ्यूल टैंक फटने से जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

नियमों की अनदेखी पर भड़के यात्री
हादसे के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बस ऑपरेटरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बस में क्षमता से काफी ज्यादा यात्रियों को बैठाया गया था।सफर के दौरान बस को कहीं भी विश्राम के लिए नहीं रोका गया, जिससे टायर या इंजन ओवरहीट होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed