सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   siwan shahzad ali murder case shivrajpur village barharia police station beaten to death

Bihar News: रस्सी से बांधा, लाठियों से पीटा और ले ली जान, बिहार में सनसनीखेज हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में 25 वर्षीय शहजाद अली की कथित तौर पर पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी मोबिना खातून ने आठ लोगों पर पति को घर से बुलाकर ले जाने और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

siwan shahzad ali murder case shivrajpur village barharia police station beaten to death
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान। जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में शनिवार को एक युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पहले युवक को रस्सी से पेड़ में बांधकर बंधक बनाया और फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान शिवराजपुर गांव निवासी 25 वर्षीय शहजाद अली के रूप में हुई है।


सुबह घर से बुलाकर ले गए, शाम को मिली हत्या की सूचना

मृतक की पत्नी मोबिना खातून ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि शनिवार सुबह गांव के अमित चौधरी, प्रमेन्द्र मांझी, छट्ठू मांझी, अवधकिशोर चौधरी, गुड्डू मांझी, राजन चौधरी, मंटू कुमार समेत आठ लोग उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि सभी लोग शहजाद अली को अपने साथ बुलाकर ले गए। कुछ समय बाद किसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि शहजाद को रस्सी से पेड़ में बांध दिया गया है और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बड़हरिया थाना अध्यक्ष छोटन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।
विज्ञापन


हत्या से इलाके में फैला तनाव

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के बीच भय और आक्रोश का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी मोबिना खातून के आवेदन के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस के अनुसार घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी अपने घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहजाद अली की हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed