सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Horror Man Returned from Dubai Brutally Tortured and Shot Dead on Way Home

Bihar: पैर का नाखून उखाड़ा, फिर सिर में मार दी गोली; दुबई से लौटे युवक की हत्या, पटना से जा रहा था घर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

सीवान के जसौली गांव में दुबई से लौटे युवक गुड्डू कुमार सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या से पहले युवक को कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया और फिर सिर में गोली मारी गई। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Bihar Horror Man Returned from Dubai Brutally Tortured and Shot Dead on Way Home
गोलीमार करके युवक की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र स्थित जसौली गांव में मंगलवार देर शाम एक युवक की बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। मृतक की पहचान जसौली मुर्गियां टोला निवासी 30 वर्षीय गुड्डू कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो दुबई में नौकरी करता था और करीब 25 दिन पहले अपने बीमार पिता के इलाज के लिए घर लौटा था।


परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह गुड्डू अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ पिता का इलाज कराने पटना गया था। शाम को दोनों गांव लौटे। घर पहुंचने के कुछ देर बाद गुड्डू यह कहकर बाहर निकला कि बाजार होकर आता है। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि गुड्डू सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे बाइक से सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देखकर कांप उठे लोग
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पचरुखी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह और सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने भी पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के दौरान शव पर मिले जख्मों ने हत्या की वारदात को और भी भयावह बना दिया। मृतक के बाएं पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ा हुआ था, जबकि दाहिने पैर पर गंभीर चोट के निशान मिले। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले युवक को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। इसके बाद उसके सिर में गोली मारी गई, जो आंख के ऊपर जाकर फंस गई। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने अत्यधिक क्रूरता के साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गुड्डू का पड़ोस की एक महिला से कथित प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि इस संबंध की जानकारी महिला के पति और उसके परिजनों को हो गई थी, जिसके बाद विवाद गहरा गया। चर्चा है कि इसी रंजिश में कुछ लोगों ने साजिश रचकर युवक की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-  शादी से पहले युवती से सामूहिक दुष्कर्म; पिता विदेश में, बेटे के साथ मां गई थी बहन के घर, तभी हुई वारदात

मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच
एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया था। मृतक के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है। परिजनों द्वारा बताए गए संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed