सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shocking Incident in Bihar Body of Missing Youth Found Floating in Canal

Bihar: शौच के लिए घर से निकला युवक नहीं लौटा वापस, नहर में तैरता मिला शव; गांव में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान के मदारपुर गांव में शौच के लिए घर से निकले 20 वर्षीय आशिक अली की नहर में डूबने से मौत हो गई। कई घंटे की तलाश के बाद उसका शव पानी में तैरता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों ने नहर किनारे सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई है।

Shocking Incident in Bihar Body of Missing Youth Found Floating in Canal
डूबने से युवक की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र स्थित मदारपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शौच के लिए घर से निकले 20 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। कई घंटों तक तलाश के बाद उसका शव नहर में तैरता मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


घर के लिए शौच से निकला था
मृतक की पहचान मदारपुर गांव निवासी असलम अली के 20 वर्षीय पुत्र आशिक अली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आशिक रोज की तरह सुबह घर से शौच के लिए निकला था। वह गांव के समीप मदारपुर लोहिया पुल के पास स्थित नहर की ओर गया था। सुबह करीब नौ बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों, खेतों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
इसी दौरान नहर की ओर गए कुछ ग्रामीणों की नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर शव की पहचान आशिक अली के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। जवान बेटे का शव देखकर माता-पिता बेसुध हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर लकड़ी नबीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी से परेशानी, 22 जून तक हीट वेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने क्या सलाह दी?

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहर में पैर फिसलने से डूबने का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि शौच के दौरान संतुलन बिगड़ने से युवक गहरे पानी में चला गया। परिजनों के अनुसार उसे तैरना भी नहीं आता था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

ग्रामीणों का कहना है कि नहर किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर के किनारे सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed