सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Aman from Bihar fulfills his grandfather's dream by becoming a Lieutenant in the Navy.

Bihar: मेहनत, अनुशासन और सपनों की उड़ान! अमन कुमार बने नौसेना में बना लेफ्टिनेंट, पूरा किया दादा-दादी का सपना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

सारण जिले के भगवानपुर गांव के अमन कुमार ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने दिवंगत दादा-दादी और माता-पिता के सपने को पूरा किया। उनकी सफलता पूरे गांव और जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।

Aman from Bihar fulfills his grandfather's dream by becoming a Lieutenant in the Navy.
अमन कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के परसा प्रखंड के भगवानपुर गांव के युवा अमन कुमार ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से एक मिसाल कायम की है। अमन ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने दिवंगत दादा-दादी के उस सपने को भी सच कर दिखाया है, जो देश की सेवा से जुड़ा था। भगवानपुर गांव निवासी किसान संतोष सिंह के छोटे पुत्र अमन कुमार ने जनवरी 2026 में लेफ्टिनेंट पद पर योगदान देकर पूरे गांव और जिले का नाम गौरवान्वित किया। अमन की यह उपलब्धि संघर्ष, अनुशासन और सकारात्मक सोच की मिसाल है।
Trending Videos


निजी  विद्यालय से हुई थी प्रारंभिक शिक्षा

अमन की प्रारंभिक शिक्षा परसा के एक निजी विद्यालय से हुई। मैट्रिक की परीक्षा उन्होंने परसा से पास की और इंटरमीडिएट की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ उनके लक्ष्य की स्पष्टता हमेशा दिखाई देती थी। अमन की इस सफलता ने पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है। अमन ने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद सिंह रेलवे में दरोगा थे। दादी सावित्री देवी और दादा की प्रबल इच्छा थी कि उनका पोता नौसेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करे। दादा उन्हें नौसेना से जुड़ी जानकारियां देते और निरंतर प्रेरित करते थे। अमन ने अपने दादा-दादी के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत की और उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर हादसा, महात्मा गांधी सेतु पर कार पलटी; लगा लंबा जाम

माता-पिता को दिया सफलता श्रेय

अमन ने कहा कि माता-पिता ने हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और सही रास्ते पर चलने की सीख दी। परिवार के सहयोग और संस्कारों ने उनकी सफलता की नींव मजबूत की। उनके बड़े भाई विशाल सिंह और बहन सोनम सिंह ने बताया कि अमन बचपन से ही मेधावी था और लक्ष्य के प्रति हमेशा गंभीर रहता था। जनवरी 2025 में अमन ने जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण कर एनआईटी जालंधर में दाखिला लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का सपना संजोए रखा और उसकी तैयारी में जुटे रहे। कठिन परिश्रम और लगातार अभ्यास का परिणाम यह रहा कि 12 जनवरी 2026 को उन्होंने लेफ्टिनेंट पद पर योगदान किया। अमन की यह सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि सच्ची लगन, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत से हर सपना पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed