पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Laborer's Body Found by Roadside Accident or Foul Play While Returning Home in saran

Bihar: सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, घर लौटते समय हुआ हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

Mon, 06 Jul 2026 10:48 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 10:48 AM IST
सार

सारण के दरियापुर थाना क्षेत्र में पुल के पास 52 वर्षीय दुखन साह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह बेला बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। पुलिस ने प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Bihar Laborer's Body Found by Roadside Accident or Foul Play While Returning Home in saran
बांध किनारे मिले शव को देखते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारण जिले में रविवार देर शाम सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना दरियापुर थाना क्षेत्र के सुखमही बांध पथ से महमदपुर-परसा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुल के पास की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के सरनाथचक गांव निवासी 52 वर्षीय दुखन साह, स्वर्गीय सत्यनारायण साह के पुत्र, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन


बेला बाजार से लौटते समय हुआ हादसा
परिजनों ने बताया कि रविवार शाम दुखन साह बेला बाजार से साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुखमही बांध पथ से परसा जाने वाली सड़क पर महमदपुर चंवर स्थित पुल के पास वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों ने उन्हें देखा और तत्काल परिजनों व पुलिस को सूचना दी। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका
दरियापुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई दुर्घटना का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।


ये भी पढ़ें-  Bihar News: भाजपा नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार; जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों का भी मानना है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी होगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed