Bihar News: गंडक नहर में मिला लापता व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में गंडक नहर के साइफन से दो दिन से लापता भुटेली महतो का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच स्थित गंडक नहर के साइफन के पास बुधवार को पानी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। बाद में उसकी पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी स्वर्गीय भिखारी महतो के लगभग 50 वर्षीय पुत्र भुटेली महतो के रूप में हुई।
शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि भुटेली महतो 20 जुलाई को घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को बघउच गंडक नहर के साइफन के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की।
पढ़ें: दिल्ली की तरह पटना में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने पुलिस-मीडिया पर चलाए रोड़े; CM आवास के पास लाठीचार्ज
भुटेली महतो परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी झमनी देवी, चार बेटे और चार बेटियां हैं। इनमें दो बच्चों की शादी हो चुकी है। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि 20 जुलाई को घर से लापता होने के बावजूद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना या आवेदन नहीं दिया था। शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।