{"_id":"69f459f11fb18bcd2e03ccda","slug":"chaos-in-siwan-after-death-of-youth-jp-chowk-blocked-with-dead-body-saran-news-c-1-1-noi1450-4230458-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: युवक की मौत पर बवाल, शव रखकर सड़क को किया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: युवक की मौत पर बवाल, शव रखकर सड़क को किया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
सीवान के नगर थाना क्षेत्र में 45 दिन पुराने विवाद में घायल युवक शम्मी की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने जेपी चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे शहर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विरोध करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र के नया किला नवलपुर तकिया इलाके में एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। बच्चों के विवाद में घायल युवक शम्मी की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने बुधवार को शव रखकर सड़क जाम कर दी। आक्रोशित लोगों ने शम्मी के शव को जेपी चौक पर रखकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इस वजह से शहर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
45 दिन पुराना है विवाद
बताया जा रहा है कि यह मामला करीब 45 दिन पुराना है। नवलपुर तकिया इलाके में बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान एक पक्ष ने शम्मी नामक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।
गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शम्मी को पहले सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया था। गोरखपुर में लंबे समय तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद बुधवार को शम्मी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों को सौंपा गया, उनका गुस्सा फूट पड़ा।
गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
परिजन शव लेकर सीधे जेपी चौक पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सीवान के एसपी मौके पर आएं और मुख्य आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटना के 45 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने मुख्य आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही आज शम्मी की जान गई है। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, जाम नहीं हटेगा।
पुलिस मौके पर, समझाने की कोशिश
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और महादेवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पहले से केस दर्ज है और जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल जेपी चौक पर तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश शुरू कर दी है।
Trending Videos