सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Chhapra News: Sensation created by woman's body found in a sack on banks of Gandaki River, murder suspicion

Bihar News: छपरा में गंडकी नदी किनारे बोरे में मिली महिला की लाश से सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Oct 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Chhapra Crime: सारण जिले में गंडकी नदी किनारे बोरे में बंधा महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।
 

Chhapra News: Sensation created by woman's body found in a sack on banks of Gandaki River, murder suspicion
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस तथा स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गंडकी नदी किनारे एक बोरे में बंधा महिला का शव बरामद हुआ। यह घटना डीही शिरोमन गांव के पास की बताई जा रही है, जो सारण और मुजफ्फरपुर जिले की सीमा से सटा हुआ इलाका है। रविवार दोपहर कुछ ग्रामीण जब बांध की ओर से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने पानी में अटकी एक बोरी देखी। संदेह होने पर जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा, तो बोरे में महिला की लाश देखकर उनके होश उड़ गए।

Trending Videos

 
ग्रामीणों में दहशत, पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई और सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मकेर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह को दी, जिन्होंने थानाध्यक्ष पप्पू कुमार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मकेर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। बोरा खोलने पर उसमें एक अधेड़ उम्र की महिला का शव पाया गया, जो सड़ी-गली अवस्था में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका
शव की स्थिति देखकर यह स्पष्ट हो रहा था कि महिला की हत्या की गई और पहचान छिपाने के इरादे से शव को बोरे में बंद कर बांध के नीचे फेंका गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ शुरू कर दी है और महिला की पहचान के लिए फोटो और विवरण अन्य थानों को भी भेजे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: लालू-राबड़ी के साथ दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो बोले- सीट बंटवारे पर बातचीत जारी
 
‘सुनियोजित हत्या का मामला’
स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। उनका कहना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और शव को पहचान छिपाने के लिए सुनसान दियारा इलाके में फेंक दिया गया। घटना को लेकर मकेर बाजार सहित आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं।
 
पुलिस ने शुरू की गहन जांच
मकेर थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी तलाश की जा रही है ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके।


यह भी पढ़ें- Bihar: जमुई में हाईवोल्टेज प्रेम ड्रामा, 80 दिन बाद शादी कर लौटा युवक, पहली पत्नी ने थाने में मचाया हंगामा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed