सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gopalganj road accident tractor bike collision two killed uchkagaon shayampur

Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा पेट्रोल पंप के पास हुआ जब दो बाइक पर सवार तीन युवक जा रहे थे।

gopalganj road accident tractor bike collision two killed uchkagaon shayampur
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos


पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब उचकागांव थाना क्षेत्र के खाश पेंदुला गांव के नासिर आलम और फिरोज आलम एक बाइक पर जा रहे थे। वहीं जलालदी टोला निवासी सुजीत कुमार पांडेय अपनी दूसरी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही तीनों श्यामपुर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और दोनों बाइक पूरी तरह टूट गईं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में दो की मौत, एक की हालत नाजुक

पुलिस ने घायलों को तुरंत मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहां नासिर आलम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इलाज के दौरान सुजीत कुमार पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे घायल फिरोज आलम की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: कटिहार सड़क हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हुआ; तीन लोगों ने पूर्णिया जीएमसीएच में तोड़ा दम, हताहतों की सूची जारी 

गांवों में पसरा मातम

इस हादसे के बाद खाश पेंदुला और जलालदी टोला गांव में मातम का माहौल है। परिजन लगातार रो-रोकर बुरा हाल कर रहे हैं और पूरे इलाके में शोक फैल गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए ताकि आगे किसी की जान न जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed