Bihar : दिल्ली से चल रही सरकार, दो लोग ही तय करेंगे कौन बनेगा सीएम; तेजस्वी के बयान पर मचेगा घमासान
Bihar : दिल्ली से चल रही है बिहार की सरकार। तेजस्वी यादव ने आज ऐसा बयान दिया है कि हंगामा होना अब तय है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि दो लोग ही तय करेंगे कि आखिर कौन बनेगा बिहार का सीएम।
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज फिर भाजपा के साथ-साथ पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कौन मुख्यमंत्री बन रहा है इउसकी चिंता आपलोग क्यों कर रहे हैं? मुख्यमंत्री किसे बनाना है इसको सिर्फ दो लोग ही तय करते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की सरकार दिल्ली से चल रही है। उन्होंने कहा कि रिमोट से सरकार चल रही है। वैसे भी जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसकी जनता ने मैंडेट नहीं दिया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार, जानिए किस नाम पर लग सकती है मुहर? वजह भी समझिए
24 घंटे के अंदर दो बार सीएम से की मुलाक़ात
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही सीएम बनने की कवायद तेज हो गई। सम्राट चौधरी कल और आज महज 24 घंटा के अंदर दो बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने सीएम हाउस 1 अन्ने मार्ग पहुंचे। इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई कि आखिर क्या बात कि सम्राट चौधरी 24 घंटा घंटे के अंदर दो बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम हाउस गए। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इसमें किसी को दिमाग लगाने की कोई जरूरत नहीं है। क्यों कि एक दो लोग ही तय करेंगे कि आखिर बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: इस्तीफा से पहले ही सीएम हाउस खाली कर रहे नीतीश कुमार, कहां शिफ्ट हो रहा सारा सामान?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि दिल्ली से दो लोग रिमोट से सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री चाहे जो भी हो, जनता ने उसको मैंडेट नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जब से बनी है तब से सिर्फ सरकार बनाने की ही कोशिश चल रही है। तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2 महीने से कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है। इस वजह से बिहार पीछे जा रहा है। मुख्यमंत्री चाहते थे कि वही मुख्यमंत्री रहें, मगर यह तो हुआ ही नहीं। मुख्यमंत्री के चाहने या न चाहने से क्या होता है? कौन मुख्यमंत्री बनेगा यह भाजपा तय करेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ जो अभी किया उन्हें पहले से पता था, इसलिए नीतीश कुमार 2022 में भाजपा का साथ छोड़कर हमारे साथ आए थे। नीतीश कुमार को कोई नहीं हटा रहा है बल्कि भाजपा हटा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.