फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former army soldier injured in road accident dies, wave of mourning in the village;

Bihar News: सड़क हादसे में घायल पूर्व सैनिक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Sun, 19 Jul 2026 02:32 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 02:32 PM IST
सार

सारण के भेल्दी थाना क्षेत्र के तकेया गांव निवासी भारतीय सेना के पूर्व जवान धर्मेन्द्र कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक छा गया।

विज्ञापन
Former army soldier injured in road accident dies, wave of mourning in the village;
शव घर पहुंचते ही ग्रामीणों की जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा मित्रसेन पंचायत स्थित तकेया गांव निवासी भारतीय सेना के पूर्व जवान धर्मेन्द्र कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव पैतृक गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मां, पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान स्वर्गीय लाल बहादुर सिंह के 43 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना के पूर्व जवान थे और सेवानिवृत्ति के बाद गांव में रहकर परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: फैजल खान सर पर छात्रों के साथ...; रौशन आनंद का बड़ा आरोप सोशल मीडिया पर वायरल

परिजनों के अनुसार, 3 जुलाई को धर्मेन्द्र कुमार सिंह अपने गांव तकेया से किसी निजी कार्य से मढ़ौरा जा रहे थे। इसी दौरान रसूलपुर पंचायत के चैनपुर गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पिछले कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद शनिवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उनकी असामयिक मौत से पूरे इलाके में शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि सेना में सेवाएं देने के कारण धर्मेन्द्र कुमार सिंह का क्षेत्र में विशेष सम्मान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed