{"_id":"6a0d226f4ef88053200a2c33","slug":"horrific-road-accident-in-gopalganj-young-man-on-his-way-to-visit-a-sick-relative-dies-five-seriously-injured-bihar-news-today-saran-news-c-1-1-noi1232-4302292-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, एक युवक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, एक युवक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार
गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में कोइनी मस्जिद के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरभंगा निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शेख की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मांझा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी मस्जिद के पास हुई।
बीमार साले से मिलने जा रहे थे सभी दोस्त
जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी लोग दरभंगा जिले के रहने वाले थे। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पुरानी मुहल्ला निवासी आरजू, उस्मान गनी, मोहम्मद अब्दुल नासिर, मनिहास निवासी मोहम्मद सरफराज अंसारी और बीघो राज टोली निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शेख अपने अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो से गोरखपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उस्मान गनी के साले की तबीयत खराब थी और वह गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती थे। उसी का हालचाल लेने और मिलने के लिए सभी दोस्त साथ में निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया।
कोइनी मस्जिद के पास पलटी स्कॉर्पियो
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही गाड़ी कोइनी मस्जिद के पास पहुंची, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया।
ये भी पढ़ें- Bihar: कांप रहा डुमरिया घाट पुल! 110 टन की क्षमता पर गुजरा 210 टन का ट्रक, अब टूटे पुर्जों के सहारे टिका सफर
इलाज के दौरान युवक की मौत
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बीघो राज टोली निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शेख की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।
परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
युवक की मौत की खबर मिलते ही दरभंगा में उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मांझा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
Trending Videos