फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Youth dies in Kerala landslide Army recovers body from debris tearful final farewell

Bihar News: केरल गए युवक की भूस्खलन में मौत, सेना ने मलबे से निकाला शव; नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Sun, 12 Jul 2026 01:42 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 01:42 PM IST
सार

केरल के वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वाले सारण के भटगाई गांव निवासी मो. इमरान का शव पांच दिन बाद गांव पहुंचा। पत्नी, मासूम बेटी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सेना ने 48 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद उनका शव बरामद किया था। रविवार को गांव में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन
Bihar News Youth dies in Kerala landslide Army recovers body from debris tearful final farewell
शव घर पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले सारण जिले के तरैया प्रखंड के भटगाई गांव निवासी 30 वर्षीय मो. इमरान का शव रविवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा। पांच दिनों के लंबे इंतजार के बाद जैसे ही एंबुलेंस गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार और मासूम बेटी को गोद में लिए पत्नी की हालत देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। मृतक की पत्नी शबनम खातून छह माह की दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर बेसुध हो गईं। वहीं, वृद्ध माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोगों ने भी गहरे दुख के साथ मो. इमरान को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


रोजगार की तलाश में गए थे केरल
परिजनों के अनुसार, मो. इमरान करीब दो महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में केरल के वायनाड गए थे। वहां वह एक सड़क निर्माण कंपनी में पोकलेन मशीन चालक के रूप में कार्यरत थे। बीते सप्ताह लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण निर्माण स्थल पर भीषण भूस्खलन हुआ, जिसमें कई मजदूर मलबे में दब गए। सेना और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। करीब 48 घंटे की मशक्कत के बाद 9 जुलाई को सेना ने मलबे से मो. इमरान का शव बरामद किया।
विज्ञापन


कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद गांव पहुंचा शव
पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को विमान के जरिए पटना लाया गया। वहां से रविवार सुबह एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव भटगाई पहुंचाया गया। शव के गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  तेज रफ्तार हाइवा ने मजदूर को कुचला, मौत के बाद फूटा गुस्सा; मुआवजे की मांग को लेकर घंटों जाम


जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
शोकाकुल परिवार से मिलने वालों में मुखिया ओम प्रकाश कुमार, सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह 'विक्कू', भाजपा नेता शेखर सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि मो. सनाउल्लाह, जदयू नेता सुशील सिंह, जिला पार्षद हरिशंकर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे। सभी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक
रविवार शाम जनाजे की नमाज अदा किए जाने के बाद मो. इमरान को उनके पैतृक गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे गांव ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed