फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kendriya Vidyalaya Masrakh created history in the National Kabaddi Championship, winning the silver medal

Bihar News: केंद्रीय विद्यालय मशरक ने राष्ट्रीय कबड्डी में रचा इतिहास, पहली भागीदारी में जीता रजत पदक

Mon, 27 Jul 2026 06:06 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

Bihar News: छपरा के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, मशरक ने 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 की अंडर-14 बालक कबड्डी स्पर्धा में पहली ही भागीदारी में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। टीम ने लगातार छह मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। विद्यालय के तीन खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।
 

विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Masrakh created history in the National Kabaddi Championship, winning the silver medal
रजत पदक के साथ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, मशरक ने खेल जगत में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 की अंडर-14 बालक कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर सारण जिले और बिहार का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहली ही भागीदारी में उपविजेता बनने का गौरव हासिल कर विद्यालय ने नया इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


लगातार छह मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंची टीम
पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में पटना क्षेत्र की टीम का प्रतिनिधित्व पूरी तरह पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, मशरक के 10 खिलाड़ियों ने किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार छह मुकाबलों में जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में वाराणसी क्षेत्र की टीम के खिलाफ रोमांचक मुकाबला खेला, लेकिन 43-45 के बेहद करीबी अंतर से हार गई। इसके बावजूद टीम ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और संघर्ष का शानदार परिचय दिया।
विज्ञापन


तीन खिलाड़ियों का एसजीएफआई के लिए चयन
विद्यालय के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित खेल, बेहतरीन तालमेल और दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस सफलता के बाद टीम के तीन खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है, जिसे विद्यालय के लिए एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच अंशु कुमार के मार्गदर्शन में मिली सफलता
रजत पदक विजेता टीम में आशिष राज, डुगु कुमार, प्रिंस कुमार, अमरीश राय, नफीस मझहर, विवेक कुमार, मुकेश कुमार, ऋषि हंस, आरिफ रज़ा और शिवम कुमार शामिल रहे। टीम को विद्यालय के टीजीटी एवं कबड्डी कोच अंशु कुमार ने प्रशिक्षित किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पहले क्षेत्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया और फिर राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय में जश्न, खिलाड़ियों को मिली बधाई
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों, अभिभावकों तथा क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों और कोच अंशु कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने इसे टीम भावना, अनुशासन, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया।


यह भी पढ़ें: 'क्या छात्र आतंकवादी हैं?' AK-47 विवाद पर BJP पर बरसा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- माफी मांगें PM मोदी

ग्रामीण प्रतिभा ने राष्ट्रीय मंच पर बनाई पहचान
पहली ही राष्ट्रीय भागीदारी में रजत पदक जीतकर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, मशरक ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देशभर में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। यह सफलता आने वाले वर्षों में अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed