फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   monkey suddenly darted in front of a moving bike female teacher who fell and sustained serious injuries bihar

Bihar Accident: स्कूल जाते समय अचानक बाइक के सामने आया बंदर, सड़क पर गिरी शिक्षिका की मौके पर मौत

Wed, 22 Jul 2026 05:09 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 05:09 PM IST
सार

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में स्कूल जाते समय शिक्षिका दीपिका सिंह की बाइक से अचानक बंदर टकरा गया। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। देवरिया के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
monkey suddenly darted in front of a moving bike female teacher who fell and sustained serious injuries bihar
मृत शिक्षिका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के काली मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षिका दीपिका सिंह की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें पहले स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देवरिया के सावित्री अस्पताल रेफर कर दिया गया। आईसीयू में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि शिक्षा जगत और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन


अचानक बाइक से टकराया बंदर
जानकारी के अनुसार, दीपिका सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र के बांसगांव की रहने वाली थीं। वह भोरे प्रखंड के काली मोड़ के पास किराये के मकान में पति और बेटे के साथ रहती थीं तथा विजयीपुर प्रखंड के रानीपुर मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। बुधवार सुबह वह रोज की तरह अपने पति के साथ बाइक से विद्यालय जा रही थीं। सुबह करीब नौ बजे काली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के पास अचानक एक बंदर बाइक के सामने आ गया और उससे टकरा गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


पढे़ं: जन सुराज का चुनाव आयोग से शिकायत पत्र, मनोज भारती बोले- पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान
हादसे में दीपिका सिंह के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और उनके पति की मदद से उन्हें तत्काल भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए देवरिया के सावित्री अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में आईसीयू में उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन सिर में आई गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शिक्षिका के असामयिक निधन से विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed