{"_id":"6a6ecdd55c38ebb8ae0b0536","slug":"out-of-control-scorpio-wreaks-havoc-one-dead-and-two-injured-in-a-horrific-road-accident-in-ekma-saran-news-c-1-1-noi1370-4567789-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बनी काल, बाइक सवार और राहगीरों को रौंदा; एक की दर्दनाक मौत व दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बनी काल, बाइक सवार और राहगीरों को रौंदा; एक की दर्दनाक मौत व दो गंभीर रूप से घायल
Sun, 02 Aug 2026 11:39 AM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:39 AM IST
सार
सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक मोटरसाइकिल, एक राहगीर और सड़क किनारे बैठे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर जुटी भीड़ और पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने भीषण तबाही मचाते हुए एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौका देखकर स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत फरार हो गया।
अनियंत्रित वाहन ने कई लोगों को रौंदा
ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना एकमा हाई स्कूल के समीप हुई। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन ने सबसे पहले एक मोटरसाइकिल और एक राहगीर को अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। इसके बाद भी वाहन की रफ्तार कम नहीं हुई। स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे बैठे दो अन्य लोगों को भी कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो चुका था।
मृतक और घायलों की पहचान
मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के पांडेपुर (चंचौरा) गांव निवासी अमलेश प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं, हंसराजपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह और संतोष सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद शोभा ओहटकर को बड़ी जिम्मेदारी; सरकार ने BSSC का अध्यक्ष बनाया
पुलिस जांच और आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए वाहन व चालक की तलाश में जुट गई है।