सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   An Example of Love and Social Consensus Pakadwa Vivah in Chhapra Bihar

Bihar News: रात में प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, सुबह बन गया दूल्हा, छपरा में हुई अनोखी शादी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल को रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी करा दी। नितेश कुमार और नेहा कुमारी की शादी मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में संपन्न हुई और बाद में थाने में आवेदन देकर विवाह को वैधानिक रूप भी दिया गया।

An Example of Love and Social Consensus Pakadwa Vivah in Chhapra Bihar
प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गांव में एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेमिका से मिलने देर रात पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों की शादी करा दी गई।

Trending Videos

परिजनों ने प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ा
जानकारी के अनुसार, पृथ्वीपुर गांव निवासी 23 वर्षीय नितेश कुमार का सतजोड़ा गांव की 20 वर्षीय नेहा कुमारी के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि युवक देर रात चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों परिवार की मर्जी से हुई शादी
घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, बाद में दोनों के गहरे प्रेम को देखते हुए परिवारों ने आपसी सहमति से विवाह कराने का निर्णय लिया। इसके बाद मढ़ौरा स्थित गढ़देवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी संपन्न कराई गई।

ये भी पढ़ें: जहानाबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया जांच अभियान

प्रेमी युगल ने जमा किया शपथ पत्र
शादी के बाद प्रेमी युगल ने मढ़ौरा में शपथ पत्र देकर साथ रहने की सहमति जताई। साथ ही, गवाहों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पानापुर थाना में जमा कर अपने विवाह को वैधानिक रूप देने की प्रक्रिया भी पूरी की। इस अनोखी शादी की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed