फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Protesting against verbal abuse proves costly in Gopalganj; laborer beaten to death bihar news

Bihar News: गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी! मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Tue, 04 Aug 2026 06:45 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 06:45 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया नगर पंचायत में घर के सामने गाली-गलौज का विरोध करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ युवक लाठी-डंडों के साथ लौटे और 45 वर्षीय बैरिस्टर मंडल पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बैरिस्टर मंडल की गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Protesting against verbal abuse proves costly in Gopalganj; laborer beaten to death bihar news
रोते बिलखते परिजन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले में गाली-गलौज का विरोध करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। कटेया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 में कुछ युवकों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर 45 वर्षीय बैरिस्टर मंडल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान गोपालगंज सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घर के सामने गाली-गलौज का किया था विरोध

जानकारी के अनुसार, बैरिस्टर मंडल बाजार में पोलदारी (मजदूरी) कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे कुछ युवक उनके घर के सामने खड़े होकर आपस में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। उस समय घर की महिलाएं और बेटियां बाहर मौजूद थीं। बैरिस्टर मंडल ने युवकों से दरवाजे के सामने गाली-गलौज नहीं करने और वहां से हट जाने को कहा।
विज्ञापन


कुछ देर बाद लाठी-डंडों से किया हमला

आरोप है कि बैरिस्टर मंडल की बात से नाराज युवक कुछ देर बाद लाठी-डंडों से लैस होकर दोबारा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बैरिस्टर मंडल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल कटेया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत

कटेया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बैरिस्टर मंडल ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बैरिस्टर मंडल परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में 21 वर्षीय पुत्र कृष्णा मंडल तथा चार बेटियां—पिंकी कुमारी (18), रिंकी कुमारी (15), विद्यावती कुमारी (10) और नेहा कुमारी (5) हैं। पिता की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां कुशमी देवी बेटे के वियोग में बिलखती रहीं, जबकि पत्नी संकाली देवी बार-बार बेसुध हो जाती थीं। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।


पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी

कटेया थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed