सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   saran love marriage murder cousin sister killed siwan chapra crime case

Bihar: इश्क में दगाबाजी, पहले साथ जीने की कसम खाई, फिर दूसरी शादी की राह से हटाने के लिए मार डाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

सारण में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां युवक ने अपनी मौसेरी बहन से प्रेम विवाह करने के बाद ही उसकी हत्या कर दी। आराध्या कुमारी, जो छपरा में शिक्षिका थीं, का अपने मौसेरे भाई दीपक से प्रेम संबंध था और दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद शादी कर ली थी।

saran love marriage murder cousin sister killed siwan chapra crime case
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सारण प्रमंडल से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही मौसेरी बहन से प्रेम विवाह करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 23 वर्षीय आराध्या कुमारी के रूप में हुई है, जो सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह छपरा शहर के उत्तरी दहियावां इलाके में किराए के मकान में रहती थी और एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम करती थी।
Trending Videos


मौसेरे भाई से था प्रेम संबंध

पुलिस के अनुसार, आराध्या का अपने सगे मौसेरे भाई दीपक कुमार साह (निवासी सहसा गांव, थाना भगवानपुर हाट, जिला सिवान) से लंबे समय से प्रेम संबंध था। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इस शादी में दीपक के परिवार के कुछ लोग और स्कूल के सहकर्मी भी शामिल हुए थे। शादी के कुछ समय बाद सामाजिक दबाव और परिवार के बहकावे में आकर दीपक ने आराध्या से दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उसके परिवार ने उसकी दूसरी शादी तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से बुलाकर ले गया और कर दी हत्या
12 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे दीपक आराध्या के छपरा स्थित किराए के घर पहुंचा। वह उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि दूसरी शादी में बाधा बन रही आराध्या की उसने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए दीपक ने शव को एक बोरे में बंद किया और अपने घर से करीब 15 किलोमीटर दूर सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सीवान-मसरख मुख्य मार्ग के किनारे फेंक दिया। इसके बाद 21 अप्रैल को उसने दूसरी लड़की से शादी भी कर ली।

पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी, आरोपी पर जताया शक
जब आराध्या का मोबाइल बंद हो गया और उसका कोई पता नहीं चला, तो उसके पिता प्रवीण साह ने छपरा नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने दीपक पर शक जताते हुए पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दीपक को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी घटना की जानकारी दी।
 

ये भी पढ़ें: गया में नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV वायरल, केस दर्ज


निशानदेही पर बरामद हुआ शव, पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर
नगर थाना के थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर शुक्रवार देर शाम सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला इलाके से आराध्या का शव बरामद किया गया। शव काफी क्षत-विक्षत हालत में था, इसलिए सदर अस्पताल छपरा के डॉक्टरों ने बेहतर जांच और पोस्टमार्टम के लिए उसे पटना भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed