सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   saran girls win bronze medal in bihar sub junior handball championship sasaram tournament sports news

Bihar: बिहार सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छपरा, Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

सासाराम में आयोजित 11वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम ने पूल चरण में औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण और दरभंगा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

saran girls win bronze medal in bihar sub junior handball championship sasaram tournament sports news
सारण की बेटियों का शानदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण की बेटियों ने एक बार फिर अपने शानदार खेल प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। बिहार के सासाराम में आयोजित 11वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक के साथ ट्रॉफी अपने नाम की। इस उपलब्धि के बाद पूरे जिले में खुशी का माहौल है और खिलाड़ियों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मिली सफलता

सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम की सफलता में सभी खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के दौरान खुशी कुमारी, करिश्मा कुमारी, मानसी और अनामिका समेत कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम के लिए अहम गोल दागे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम वर्क का ही नतीजा है कि सारण की टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट में दिखाया दमदार खेल

संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में और रोहतास जिला हैंडबॉल संघ के सहयोग से एबीआर फाउंडेशन स्कूल के खेल मैदान में इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के पूल-ए मुकाबलों में सारण की टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और अपने विरोधी टीमों पर दबदबा बनाए रखा। सारण ने औरंगाबाद को 12-2, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) को 9-4 और दरभंगा को 5-0 के अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में गोपालगंज को दी मात

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी सारण की खिलाड़ियों ने अपना शानदार खेल जारी रखा और गोपालगंज को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबले में पटना के खिलाफ टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन दो गोल के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हार के बावजूद टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया और कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।

आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा

प्रतियोगिता का संचालन बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा और आयोजन सचिव विनय कृष्ण के नेतृत्व में किया गया। खेल प्रेमियों का मानना है कि सारण की बेटियों का यह प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा और जिले में महिला खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का नया उत्साह देगा।

खिलाड़ियों को मिल रही बधाइयां

सारण टीम की इस उपलब्धि पर सारण जिला हैंडबॉल संघ के मुख्य संरक्षक एवं स्थानीय निकाय के विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय, जिला खेल पदाधिकारी मो. शमीम अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह, संरक्षक जितेंद्र सिंह, इंजीनियर ललित सिंह, उपाध्यक्ष अजीत सिंह, राकेश कुमार सिंह, ठाकुर विनोद सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह, प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह समेत कई खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
सभी ने उम्मीद जताई कि सारण की बेटियां भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर जिले और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed