सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran's traffic police will be hi-tech, body cameras provided to 40 personnel by SSP:

Bihar: सारण ट्रैफिक पुलिस हुई हाईटेक, 40 जवानों को मिले बॉडी कैमरे; ड्यूटी के दौरान हर कार्रवाई होगी रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

सारण जिला में ट्रैफिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाने हेतु एसएसपी विनीत कुमार ने 40 यातायात कर्मियों को बॉडी कैमरे उपलब्ध कराए। अब जांच की पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड होगी, जिससे विवाद कम होंगे और कार्रवाई अधिक निष्पक्ष व प्रभावी बनेगी।

Saran's traffic police will be hi-tech, body cameras provided to 40 personnel by SSP:
सारण ट्रैफिक पुलिस हुई हाईटेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। सारण जिला मुख्यालय स्थित छपरा नगर निगम सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में अब यातायात व्यवस्था पहले से अधिक अनुशासित और तकनीक आधारित नजर आएगी।

Trending Videos

विनीत कुमार (वरीय पुलिस अधीक्षक) ने जिले में तैनात यातायात शाखा के 40 पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान उपयोग के लिए बॉडी कैमरे उपलब्ध कराए हैं। इस नई व्यवस्था के तहत जांच और कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और अनावश्यक विवादों पर रोक लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि यातायात जांच के दौरान कई बार पुलिस और वाहन चालकों के बीच कहासुनी या दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आती थीं। कुछ मामलों में आम लोगों द्वारा पुलिस कर्मियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए जाते थे। ऐसी परिस्थितियों में सच्चाई सामने लाने में कठिनाई होती थी। अब बॉडी कैमरे के उपयोग से पूरी कार्रवाई रिकॉर्ड रहेगी, जिससे किसी भी विवाद की स्थिति में तथ्य स्पष्ट करना आसान होगा।


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, लोजपा नेता की दर्दनाक मौत; दो की हालत गंभीर

उन्होंने कहा कि यह पहल पुलिस और आम जनता दोनों के हित में है। इससे जहां पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, वहीं आम लोगों में भी यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। नियम उल्लंघन पर की जाने वाली कार्रवाई अधिक प्रभावी और निष्पक्ष हो सकेगी।

एसएसपी ने यह भी जानकारी दी कि चरणबद्ध तरीके से यातायात कर्मियों को अन्य आवश्यक संसाधन जैसे सीटी (व्हिसल) और अन्य उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे बेहतर ढंग से यातायात नियंत्रण कर सकें। इसके अलावा गर्मी के मौसम को देखते हुए पुलिस कर्मियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा, जिससे वे स्वस्थ रहकर अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकें। इस पहल को जिले में ट्रैफिक प्रबंधन को हाईटेक बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed