सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   siwan chhotpur underpass waterlogging protest by villagers

Bihar: सीवान में बारिश बनी आफत, छोटपुर अंडरपास में पांच फीट पानी से यातायात ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 08 Oct 2025 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव के पास बना रेलवे अंडरपास मूसलाधार बारिश के बाद जलजमाव से परेशानी का कारण बन गया है। अंडरपास में करीब पांच फीट पानी भर जाने से सीवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है

siwan chhotpur underpass waterlogging protest by villagers
गोपालगंज मुख्य पर लगा मार्ग जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव के समीप बना रेलवे अंडरपास इन दिनों ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। हाल की मूसलाधार बारिश के बाद अंडरपास में करीब पांच फीट पानी जमा हो गया, जिससे सीवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इस जलजमाव के कारण छोटपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos


दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह रुक गया है। लोग अब वैकल्पिक लंबे रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं। पैदल चलना भी बेहद जोखिम भरा हो गया है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पढे़ं: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौशाला का किया निरीक्षण, गौ हत्या पर जताई चिंता

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह अंडरपास प्रतिदिन सैकड़ों लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। लेकिन जलनिकासी की कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश में यहां पानी भर जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार रेलवे विभाग और जिला प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अधिकारियों की उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को सीवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग पर अंडरपास के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और रेलवे विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस प्रदर्शन के कारण मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अंडरपास में स्थायी जलनिकासी प्रणाली सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed