सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   siwan reliance insurance office fire short circuit brigade control

Bihar News: रिलायंस इंश्योरेंस ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान के जेपी चौक स्थित रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के समय ब्रांच मैनेजर अशोक कुमार, कर्मचारी और सफाईकर्मी मौजूद थे।

siwan reliance insurance office fire short circuit brigade control
रिलायंस इंश्योरेंस ऑफिस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान शहर के जेपी चौक स्थित रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के समय कार्यालय में ब्रांच मैनेजर अशोक कुमार, अन्य कर्मचारी और सफाई कर्मचारी मौजूद थे। गनीमत रही कि समय पर फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई और उनकी तत्परता से स्थिति भयावह होने से बच गई।
Trending Videos


ब्रांच मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वे कुछ कर्मचारियों और सफाईकर्मी के साथ सुबह कार्यालय पहुंचे थे। सफाई शुरू करने के दौरान जैसे ही कमरे की लाइट जलायी गई, अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं निकलने लगा। कर्मचारियों ने तुरंत बिजली का कनेक्शन बंद कर दिया, लेकिन धुआं लगातार बढ़ता रहा। इसके बाद स्थिति को देखते हुए तुरंत मकान मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी दिखाते हुए आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय कर्मचारी सतर्क थे, यही कारण रहा कि आग फैलने नहीं पाई और समय रहते नियंत्रित हो गई। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि आगजनी की इस घटना में प्रारंभिक तौर पर कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जरूरी कागजात जल गए हैं। हालांकि, कुल नुकसान का सही आकलन बाद में किया जाएगा।

पढे़ं: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर

कार्यालय में अचानक लगी आग से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया था। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए थे। लोगों ने राहत जताई कि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंची, अन्यथा आग भयावह रूप ले सकती थी।

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से यह साफ होता है कि दफ्तरों और वाणिज्यिक स्थलों पर विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की नियमित जाँच जरूरी है। समय पर उठाए गए कदम ने इस घटना को बड़े हादसे में बदलने से बचा लिया। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा इंतजाम कितने पुख्ता हैं। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की तत्परता और कर्मचारियों की सजगता ने शहर को बड़ी दुर्घटना से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed