{"_id":"6a3a57af6c9573d46208a2a0","slug":"suspicious-death-of-newly-married-woman-in-afor-chhapra-family-alleges-dowry-death-saran-news-c-1-1-noi1370-4426098-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शादी के सात महीने बाद नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत! कमरे में मिला शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शादी के सात महीने बाद नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत! कमरे में मिला शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: सारण जिले के अफौर रामचौरा गांव में 28 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत के बाद घर पर जुटी भीड़ और पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अफौर रामचौरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान रामचौरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार राय की 28 वर्षीय पत्नी सरिता कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतका के पिता कमल राय ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाते हुए बताया कि सरिता की शादी पिछले वर्ष नवंबर माह में बड़े धूमधाम से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में चारपहिया वाहन तथा अतिरिक्त नकद राशि की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर ससुराल पक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तबीयत खराब बताकर बुलाया, पहुंचने पर मिला शव
कमल राय ने आरोप लगाया कि सोमवार की रात उन्हें सरिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। जब वह परिजनों के साथ उसकी ससुराल पहुंचे तो सरिता का शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि उस समय घर के अधिकांश सदस्य मौके से गायब थे, जिससे घटना और भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
'दहेज के लिए की गई हत्या'
परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग को लेकर योजनाबद्ध तरीके से सरिता की हत्या की गई है। उनका आरोप है कि विवाह के बाद से ही लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी और मांग पूरी नहीं होने पर सरिता को प्रताड़ित किया जाता था।
यह भी पढ़ें: पीएमसीएच के छात्र से शुरू हुई नीट में गड़बड़ी की साजिश, मास्टरमाइंड का करीबी था? जानिए पूरा मामला
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची नगरा थाने की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। नगरा थाने के थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है तथा हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।